मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 28 September 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 24.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,55,195.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,45000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

Ujjain Shahi Masjid Dispute: हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर याचिका खारिज; सिंहस्थ 2028 की तैयारियां जारी

September 28, 2026By admin0 comments
👁 6.8K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। इंदौर में मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की डबल बेंच ने उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के लिए ऐतिहासिक 650 साल पुरानी शाही मस्जिद (Shahi Masjid Ujjain) का एक हिस्सा हटाने के खिलाफ दायर की गई रिट याचिका को आधिकारिक तौर पर खारिज कर दिया है। इस अदालत के फैसले के बाद अब शहर में सिंहस्थ कुंभ 2028 (Simhastha 2028) की तैयारियों के तहत सड़क चौड़ीकरण का कार्य सुचारू रूप से जारी रहेगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

क्या है पूरा मामला और विवाद की वजह?

आगामी सिंहस्थ महाकुंभ 2028 की तैयारियों के मद्देनजर उज्जैन शहर में मास्टर प्लान के तहत बड़े पैमाने पर सड़कों के चौड़ीकरण और निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में छतरी चौक इलाके में स्थित लगभग 650 साल पुरानी शाही मस्जिद का एक हिस्सा सड़क के दायरे में आ रहा है।

  • हिंसक झड़प और विरोध: सड़क विस्तार के लिए मस्जिद के हिस्से को गिराए जाने की प्रक्रिया को लेकर रविवार रात से ही छतरी चौक इलाके में भारी भीड़ जमा होने लगी थी। सोमवार सुबह यह विरोध प्रदर्शन हिंसक रूप ले लिया, जिसके बाद उग्र भीड़ और पुलिस बल के बीच झड़प व पथराव की स्थिति बन गई।
  • पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई: भीड़ को नियंत्रित करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। सुरक्षा के लिहाज से वर्तमान में पूरे शाही इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

प्रशासन का बयान और अपील

उज्जैन के कलेक्टर रौशन सिंह ने मीडिया से बातचीत में स्पष्ट किया है कि “सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के लिए मास्टर प्लान के मुताबिक सड़कों के चौड़ीकरण और अन्य विकास कार्य तेजी से चल रहे हैं, जिसमें विभिन्न धर्म और समुदायों के लोग अपनी इच्छा से पूरा सहयोग कर रहे हैं।”

कलेक्टर ने आगे बताया कि कई लोग सड़क की जद में आ रहे अपने मकान या धार्मिक स्थलों को खुद हटा रहे हैं। छतरी चौक में सड़क के दायरे में आ रहे शाही मस्जिद के हिस्से को भी मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा स्वयं हटाया जा रहा है। प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और शहर में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखें।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights