मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 28 September 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 24.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,55,195.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,45000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारीयों ने दो ट्रकों में पशुओं से भरी गाड़ी पकड़ीं। कार्रवाई की मांग

September 28, 2026By admin0 comments
👁 161 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली । फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारी ने पशुओं से भरी दो कैंटर गाड़ी पकड़ीं। ‌जानकारी के अनुसार आज सोमवार दोपहर को दो ट्रकों में क्षमता से अधिक 20 गौवंशीय पशु समेत 40 पशु भरे हुए दो ट्रकों को राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं ने पकड़कर पुलिस को सौंपे है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष रोहित गंगवार एवं राष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष अमित कुमार गंगवार के द्वारा दी गई तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है। तहरीर के मुताबिक सोमवार को दोपहर करीब 12 बजे गांव धंतिया में हाजी शकील की डेयरी से 20 गौवंश समेत 40 से अधिकतम पशु हाथ मुंह बांधने के बाद ठूंस ठूंसकर दो डीसीएम गाड़ी में भरकर ले जाया जा रहे थे।
सूचना पर अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल जिलाध्यक्ष रोहित गंगवार अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष अमित कुमार गंगवार की अगुवाई में फतेहगंज पश्चिमी नगर अध्यक्ष डॉक्टर मुदित प्रताप नगर मंत्री गौरव शर्मा सिंह, विजय गंगवार, शिवा राठौर, चंद्रेश, विजय मौर्य, शिवा कश्यप आदि ने हाइवे पर शंखा नदी पुल के पास दोनो डीसीएम गाड़ी को रोक लिया। इस दौरान राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारी से ट्रक चालक और गाड़ी में बैठे कई लोगों से कहासुनी हो गई। मामला हाथापाई तक पहुंचने पर पुलिस को सूचना दी गईं। कुछ देर में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीन कुमार मय फोर्स के पहुंच गए। दोनो ट्रक और चालकों को कब्जे में ले लिया। राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष रोहित गंगवार एवं अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष अमित कुमार गंगवार ने बताया पशुओं के पैर मुंह बंधे थे।पशुओं को ठूंस ठूंसकर भरा गया था बताया कि घटना के फोटो और वीडियो भी उनके पास मौजूद हैं। उन्होंने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत संबंधित व्यक्तियों और वाहन चालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीओ हाइवे देवेश सिंह ने बताया पशु भरे ट्रक और चालक पुलिस के कब्जे में है। फतेहगंज पश्चिमी पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights