बरेली। बरेली के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व अध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव के साथ गोंडा जिला जज के न्यायालय कक्ष में पहुंचने पर पुराने परिचितों से आत्मीय मुलाकात हुई। जिला जज दुर्ग नारायण सिंह ने न्यायालय में प्रवेश करते ही वरिष्ठ अधिवक्ता को पहचान लिया और उनका हालचाल पूछा। इस दौरान दोनों के बीच बरेली से जुड़ी विभिन्न बातों पर काफी देर तक बातचीत हुई। बताया गया कि जिला जज दुर्ग नारायण सिंह लगभग 13 वर्ष पूर्व बरेली में तैनात रह चुके हैं। न्यायालय में चल रहे एक डे-लाइट मर्डर मामले में वरिष्ठ अधिवक्ता अरविंद श्रीवास्तव ने वादी मुकदमा से जिरह शुरू की। अभी करीब दो पृष्ठ की जिरह ही पूरी हो पाई थी कि वादी पक्ष के निजी अधिवक्ता ने गवाह की तबीयत खराब होने की बात न्यायालय के समक्ष रखी। इसके बाद लंच के पश्चात वादी पक्ष के निजी अधिवक्ता की ओर से स्थगन प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया। अब मामले में गवाह से शेष जिरह अगली तारीख पर होगी। लंच के दौरान गोंडा के डीजीसी सहित अन्य वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने भी अरविंद श्रीवास्तव का सम्मान किया और उनके लिए नाश्ते की व्यवस्था की। इस दौरान अधिवक्ताओं के बीच विभिन्न न्यायिक एवं बार से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। बातचीत में यह जानकारी भी सामने आई कि गोंडा बार की ओर से डेथ क्लेम के तहत अपने साथियों को आठ लाख रुपये दिए जाने की व्यवस्था है।