मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 29 September 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,55,195.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,45000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की सेवा सुरक्षा को लेकर परिषद ने उठाई आवाज

September 28, 2026By admin0 comments
👁 8.1K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। अलीगढ़ मंडल के राजकीय एवं अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की सेवा सुरक्षा का मुद्दा एक बार फिर सामने आया है। शिक्षणेत्तर कर्मचारी सयुंक्त परिषद, उत्तर प्रदेश ने संयुक्त शिक्षा निदेशक, अलीगढ़ मंडल, अलीगढ़ को पत्र भेजकर कर्मचारियों की सेवाएं निरंतर जारी रखने की मांग की है। परिषद के अनुसार राजकीय विद्यालयों में आउटसोर्सिंग के माध्यम से अनुचर एवं स्वीपर/चौकीदार के पदों पर कार्यरत कर्मचारियों से संबंधित अनुबंध 17 सितंबर को समाप्त हो चुका है, जबकि अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मचारियों से संबंधित सेवा प्रदाता संस्था का अनुबंध 30 सितंबर को समाप्त होने वाला है। ऐसे में कर्मचारियों के सामने रोजगार एवं सेवा सुरक्षा को लेकर चिंता उत्पन्न हो गई है। मुकेश सिंह सिकरवार ने कहा कर्मचारियों को प्रक्रिया की सजा न मिले परिषद के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश सिंह सिकरवार ने कहा कि आउटसोर्सिंग कर्मचारी वर्षों से विद्यालयों में पूरी निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। टेंडर अथवा अनुबंध प्रक्रिया में कर्मचारियों की कोई भूमिका नहीं होती। इसलिए प्रक्रिया में होने वाले विलंब का प्रभाव कर्मचारियों की नौकरी पर नहीं पड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि नई निविदा प्रक्रिया पूर्ण होने अथवा उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के क्रियाशील होने तक वर्तमान व्यवस्था के माध्यम से कर्मचारियों की सेवाएं जारी रखी जाएं। कर्मचारियों को अचानक कार्य से हटाना उनके परिवारों की आजीविका पर सीधा प्रभाव डालेगा। परिषद के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष हरी शंकर ने कहा कि आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने विद्यालयों में लंबे समय से सेवाएं देकर व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अनुबंध समाप्ति और नई प्रक्रिया के बीच कर्मचारियों को अनिश्चितता में रखना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि जब तक नई निविदा प्रक्रिया पूरी नहीं होती अथवा उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम प्रभावी रूप से कार्य करना शुरू नहीं करता, तब तक वर्तमान सेवा प्रदाता कंपनियों के अनुबंध का विस्तार किया जाए और किसी भी कार्यरत कर्मचारी को सेवा से न हटाया जाए। हरी शंकर ने संयुक्त शिक्षा निदेशक से मांग की कि इस संबंध में तत्काल स्पष्ट एवं लिखित दिशा-निर्देश जारी किए जाएं, ताकि अलीगढ़ मंडल के राजकीय एवं अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की सेवा निरंतरता बनी रहे। इस पर सयुंक्त शिक्षा निदेशक शैलेन्द्र यादव अलीगढ़ मण्डल, अलीगढ़ ने सभी कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि किसी भी कर्मचारी की सेवाएं वाधित नहीं होंगी सभी की सेवाएं निरंतर चलती रहेंगी। इस मौके पर सोनू सिंह, नरेंद्र लोधी, नरेंद्र सिंह, मु. फैसल, सूरज प्रकाश, तिलक राम, अमित सचिन आदि कर्मचारी शामिल रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights