बदायूँ:- कृषि विज्ञान केन्द्र उझानी के प्रभारी अधिकारी डॉ॰ मनीष कुमार सिंह ने रेड अलर्ट जारी किया है। इस दौरान भारी से अत्यंत भारी वर्षा, तेज हवा एवं जलभराव की संभावना है। समस्त किसान भाइयों के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए बताया की पकी फसल की कटाई एवं सुरक्षित भंडारण प्राथमिकता से करें । खेतों में जल-निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें। पशुओं को सुरक्षित एवं ऊंचे स्थान पर बांधे, खुले में ना छोड़े ।
अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 23.0 से 32.0 व
20.0 से 23.0 डिग्री सेल्सियस रहेगा | इस दौरान पूर्वाह्न 7.21 को सापेछित आद्रता90 से 100 तथा दोपहर बाद
अपराह्न 2.21 को 60 से 80 प्रतिशत रहेगा । हवा 3.0-12.0 किमी /घंटे की गति से चलने का अनुमान है।
अरहर की फसल में पानी के निकास की उचित व्यवस्था करें । गन्ना की फसल में सिचाईं एवं नाइट्रोजन न दें । धान में अन्वाश्यक नाइट्रोजन न दें एवं जल निकासी की व्यवस्था करें ।
किसान भाई मौसम जानकारी और वर्षा अलर्ट प्राप्त करने के लिए”मौसम” ऐप डाउनलोड कर सकते हैं । इसके अलावा,
अन्य उपयोगी ऐप जैसे “मेघदूत” (कृषि मौसम जानकारी हेतु) और “दामिनी” (आकासिय बीजली से संबधित
जानकारी हेतु) भी उपलब्ध हैं,जो मौसम और बिजली गिरने की अध्यन जानकारी प्रदान करते हैं ये सभी ऐप्स
एंड्राइड उपयोगकता गूगल प्ले स्टोर से और iOS उपयोगकता ऐप सेंटर से
आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।खेतों में धान की फसल लगभग पक चुकी है। कई जगहों पर बालियां भी निकल आई हैं। अगर इसी तरह से तेज बारिश और हवा चलती रही, तो तैयार फसल गिर सकती है। इससे किसानों को नुकसान होने की आशंका है।
यदि धान के पौधे तेज हवा से एक ही दिशा में गिर गए हैं, तो 4-5 पौधों को आपस में हल्के हाथ से बांधकर सीधा खड़ा करने की कोशिश करें ताकि बालियां पानी में न डूबें। बारिश के बाद उमस और नमी के कारण फफूंद (Fungus) जनित रोग और कीट (जैसे भूरा फुदका) तेजी से फैलते हैं। पानी सूखने के बाद कृषि विशेषज्ञों की सलाह से टेबुकोनाजोल (Tebuconazole) जैसी फफूंदनाशक दवा का छिड़काव करें।
यह धान में लगने वाले कई प्रकार के फंगस रोगों जैसे शीथ ब्लाइट (Sheath Blight) और अन्य धब्बों वाले रोगों को रोकने के लिए बहुत असरदार है।
बदायूँ में कयामत वाली बारिश, केवीके ने जारी किया रेड अलर्ट

7.1K views

























































































