मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 27 September 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 23.7 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,55,195.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,45000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

28 से 30 सितंबर की बैंक हड़ताल के समर्थन में बरेली में होगा जोरदार प्रदर्शन

September 27, 2026By admin0 comments
👁 7.1K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस की 28, 29 और 30 सितंबर को प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल के समर्थन में बरेली में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान वित्त मंत्री और इंडियन बैंक एसोसिएशन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की जाएगी , फोरम के संयोजक नवींद्र कुमार ने बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों से अपील की कि आगामी तीन दिवसीय हड़ताल को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने के लिए पूरी एकजुटता के साथ भागीदारी करें।फोरम की महिला संयोजिका रश्मि शर्मा ने कहा कि बैंक कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करना, पीएलआई में व्याप्त विसंगतियों को दूर करना, बैंकों में पर्याप्त भर्ती करना, पेंशन अपडेशन तथा पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करना शामिल है। उन्होंने सरकार से इन मांगों पर सकारात्मक पहल करने की अपील की। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए बरेली ट्रेड यूनियन के जिला मंत्री संजीव मेहरोत्रा ने बताया कि बैंकों में दी गई PLI जो बैंकों का लाभ है बहुत विसंगतिपूर्ण तरह से दिया गया है उसे बैंक वापस करे या सभी को समान PLI दे।वक्ताओं ने कहा कि बैंकिंग क्षेत्र में कर्मचारियों पर बढ़ते कार्यभार, पर्याप्त भर्ती की कमी और लंबित मांगों के समाधान के लिए सरकार तथा इंडियन बैंक एसोसिएशन को गंभीरता से वार्ता करनी चाहिए।प्रदर्शन सभा को बी.डी. सिंह, अश्वनी आर्य, आशीष शुक्ला, विकास कुमार, अमित कुमार ,शैलेंद्र कश्यप, मुनीश बाबू, अविनाश, चरण सिंह यादव, महेंद्र यादव, भूपेंद्र कुमार, मनोज कुमार, अरुण कुमार, अनुज शुक्ला, पूजा जोशी सहित अन्य नेता शामिल होंगे।आगामी 28, 29 एवं 30 सितंबर की हड़ताल को सफल बनाने का संकल्प लिया है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights