बरेली। मूसलाधार बारिश से चलते शहर के मलूकपुर,जसौली,दरगाह आला हज़रत मोड़,बमनपुरी, सौदागरान आदि शहर के घनी आबादी वाले इलाकों में जलभराव हो गया। कई प्रमुख इलाकों में सड़कें पानी में पूरी तरह डूब गईं। मलूकपुर के मोनी ने बताया कि सड़कों पर घुटनों तक पानी भरने से राहगीरों, वाहन चालकों और स्थानीय दुकानदारों को भारी फजीहत झेलनी पड़ी। जलभराव के कारण दिक्कतो का सामना करना पड़ा।जनसेवा टीम के अध्यक्ष व समाजसेवी पम्मी खाँ वारसी ने नगर निगम प्रशासन से मांग की मलूकपुर और आसपास के मोहल्ले वालों को जलभराव की समस्या से निजात दिलाये।क्षेत्र में हर साल बारिश के दिनों में जलभराव की समस्या से जूझना पड़ता है इन मोहल्लों में जलभराव न हो इसके लिये नगर निगम को मास्टर प्लान बनाना चाहिये ताकि क्षेत्रवासियों को जलभराव की समस्या से हमेशा के लिये मुक्ति मिल जाये।