मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 25 September 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌧️ 24.3 °C बारिश · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,55,195.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,45000/ किलो
सुर्खियाँ
गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंजा कछला गंगातट, भक्तिभाव से हुआ गणेश प्रतिमाओं का विसर्जनशिखर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में धूमधाम से मनाया गया विश्व फार्मासिस्ट दिवस, विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ दिखाई प्रतिभाबरेली में उर्स-ए-गौसिया की तकरीबात का समापन, कुल शरीफ के बाद मुल्क की खुशहाली, अमन-भाईचारे और बीमारों की शिफा के लिए मांगी गईं खास दुआएंगांधी जयंती पर बदायूं में होंगे विविध कार्यक्रम, गांधी मैदान से निकलेगी प्रभात फेरी, स्टेडियम में दौड़ प्रतियोगिता और मलिन बस्तियों में चलेगा विशेष सफाई अभियानशिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर सपा ने कसी कमर, बूथ प्रभारियों को सौंपी जिम्मेदारीउर्स-गौसिया: गौस-ए-पाक के कुल शरीफ पर उमड़े अकीदतमंद, रूहानी माहौल में मांगी गई दुआएं
Uttar Pradesh

शिखर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में धूमधाम से मनाया गया विश्व फार्मासिस्ट दिवस, विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ दिखाई प्रतिभा

September 25, 2026By admin0 comments
👁 7.5K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। शिखर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस-2026 उत्साह, उमंग और भव्यता के साथ मनाया गया। इस वर्ष विश्व फार्मासिस्ट दिवस की थीम “स्वस्थ भविष्य के लिए फार्मासिस्टों को सशक्त बनाना” रही। कार्यक्रम में फार्मेसी शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और समाज को स्वस्थ एवं जागरूक बनाने में फार्मासिस्टों की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक एवं जागरूकता कार्यक्रमों के साथ रंगोली, पोस्टर और मॉडल प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 11 बजे अतिथियों के स्वागत एवं अभिनंदन के साथ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. जय प्रकाश सक्सेना, सदस्य भारतीय पशु कल्याण बोर्ड रहे। इस अवसर पर श्री पद्मेश पंकज, प्रधानाचार्य राजकीय प्रशिक्षण संस्थान बदायूं, डॉ. शिवम रस्तोगी, जिला सचिव डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन बदायूं, डॉ. शैलेंद्र कुमार, मुख्य फार्मासिस्ट राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूं, अधिवक्ता संदीप मिश्रा, सचिव जिला बार एसोसिएशन बदायूं, अधिवक्ता मदन लाल राजपूत, एडीजीसी क्राइम समेत अनेक गणमान्य अतिथियों ने सहभागिता की।
इसके अलावा अमित कुमार शर्मा, सतीश वर्मा, सुशांक सिंह, राजेंद्र कुमार वर्मा, संजीव मिश्रा, दिनेश, प्रदीप कुमार, सुरेंद्र सिंह यादव, हरपाल मौर्य, अमित कुमार तथा शैलेंद्र सहित विभिन्न संस्थानों एवं क्षेत्रों से जुड़े लोग मौजूद रहे। संस्था की ओर से सभी अतिथियों का तिलक एवं बैज लगाकर स्वागत किया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


इसके बाद दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ। विद्यार्थियों ने फार्मासिस्ट शपथ के साथ अपने दायित्वों के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की। इसके बाद स्वागत नृत्य, फार्मेसी अधिनियम पर प्रस्तुति, “जय जवान-जय किसान”, सोशल मीडिया अधिनियम पर प्रस्तुति तथा “जब जिद पे आ गए पार्वती” सहित विभिन्न सांस्कृतिक एवं जागरूकता कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि फार्मासिस्ट स्वास्थ्य व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उनकी भूमिका केवल दवाओं के वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि दवाओं के सुरक्षित एवं उचित उपयोग, रोगियों को आवश्यक परामर्श देने, स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता बढ़ाने तथा बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं में भी फार्मासिस्ट महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। वक्ताओं ने विद्यार्थियों से अपने ज्ञान एवं कौशल का उपयोग समाजहित में करने का आह्वान किया।प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभाविश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर संस्थान में रंगोली, पोस्टर एवं मॉडल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने स्वास्थ्य, फार्मेसी और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर आकर्षक रंगोली, पोस्टर एवं मॉडल तैयार किए। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान ग्रुप-3 के अंश गुप्ता, चंचल गुप्ता, दक्ष माहेश्वरी एवं सूरज माहेश्वरी ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान ग्रुप-8 के रेणु, प्रदीप, गुलशन, कनिष्का एवं ममता तथा तृतीय स्थान ग्रुप-6 के करण कश्यप, अजीत, युवराज शर्मा एवं प्रद्युम्न ने हासिल किया।
पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान दर्शिका एवं पार्वती, बी.फार्मा चतुर्थ वर्ष, द्वितीय स्थान मोहित साहू एवं शिवि, बी.फार्मा चतुर्थ वर्ष तथा तृतीय स्थान कोमल, बी.फार्मा प्रथम वर्ष ने प्राप्त किया।मॉडल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान संयुक्त रूप से ग्रुप-1 के अब्दुल रहमान, अजीत, बुशरा, अक्सा सांगामा एवं आशीष तथा ग्रुप-7 के मोहित, पार्वती एवं दर्शिका ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान ग्रुप-5 के अंश, चंचल, दक्ष एवं स्वराज तथा तृतीय स्थान ग्रुप-2 के विशाल, मुजीब, गुलजार, महावीर एवं अरशद ने हासिल किया।


संस्था पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों का बढ़ाया उत्साहसंस्थान के अध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार वर्मा ने कहा कि फार्मासिस्ट स्वास्थ्य व्यवस्था की एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं। सुरक्षित एवं प्रभावी औषधि उपयोग के साथ रोगियों को सही मार्गदर्शन देने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि संस्थान के विद्यार्थी भविष्य में समाज के स्वस्थ एवं बेहतर भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।संस्थान के सचिव करन थरेजा ने कहा कि विश्व फार्मासिस्ट दिवस फार्मासिस्टों के योगदान को सम्मानित करने का अवसर है। संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण फार्मेसी शिक्षा के साथ व्यावहारिक ज्ञान, नैतिक मूल्यों और समाज के प्रति जिम्मेदारी के लिए तैयार करना है।प्रबंधक विक्रान्त मैंदीरत्ता ने कहा कि आज के फार्मेसी विद्यार्थी आने वाले समय में स्वास्थ्य क्षेत्र की मजबूत नींव हैं। विद्यार्थियों को नई तकनीक एवं आधुनिक फार्मेसी के ज्ञान के साथ मानवीय संवेदनाओं को भी अपने कार्य का हिस्सा बनाना चाहिए।इसके बाद पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्रप्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान मिलने पर विद्यार्थियों में उत्साह देखने को मिला।कार्यक्रम में संस्थान के प्रधानाचार्य, समस्त शिक्षकगण, स्टाफ सदस्य एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्थान के सभी सदस्यों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। प्रधानाचार्य ने कहा कि विश्व फार्मासिस्ट दिवस विद्यार्थियों को फार्मासिस्टों के योगदान को समझने के साथ समाज एवं राष्ट्र के स्वास्थ्य के प्रति अपनी जिम्मेदारी का एहसास कराने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने विद्यार्थियों से भविष्य में जिम्मेदार एवं संवेदनशील स्वास्थ्य सेवा प्रदाता के रूप में कार्य करने का आह्वान किया।अंत में सभी सम्मानित अतिथियों, शिक्षकगण, स्टाफ सदस्यों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights