मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 25 September 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌧️ 24.3 °C बारिश · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,55,195.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,45000/ किलो
सुर्खियाँ
गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंजा कछला गंगातट, भक्तिभाव से हुआ गणेश प्रतिमाओं का विसर्जनशिखर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में धूमधाम से मनाया गया विश्व फार्मासिस्ट दिवस, विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ दिखाई प्रतिभाबरेली में उर्स-ए-गौसिया की तकरीबात का समापन, कुल शरीफ के बाद मुल्क की खुशहाली, अमन-भाईचारे और बीमारों की शिफा के लिए मांगी गईं खास दुआएंगांधी जयंती पर बदायूं में होंगे विविध कार्यक्रम, गांधी मैदान से निकलेगी प्रभात फेरी, स्टेडियम में दौड़ प्रतियोगिता और मलिन बस्तियों में चलेगा विशेष सफाई अभियानशिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर सपा ने कसी कमर, बूथ प्रभारियों को सौंपी जिम्मेदारीउर्स-गौसिया: गौस-ए-पाक के कुल शरीफ पर उमड़े अकीदतमंद, रूहानी माहौल में मांगी गई दुआएं
Uttar Pradesh

शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर सपा ने कसी कमर, बूथ प्रभारियों को सौंपी जिम्मेदारी

September 25, 2026By admin0 comments
👁 6.7K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव की अध्यक्षता में शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर बूथ प्रभारियों की बैठक शिक्षक एमएलसी चुनाव कैंप कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में चुनाव प्रभारी शिव प्रताप यादव, संजीव कुमार सक्सेना और ठाकुर प्रमोद सिंह बिष्ट ने बूथ प्रभारियों को बूथवार मतदाता सूचियां उपलब्ध कराईं और चुनाव की तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने कहा कि सभी पार्टी कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वे चुनाव में पूरी सक्रियता के साथ जुट जाएं। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में शिक्षक मतदाताओं से संपर्क कर संगठन को मजबूत करने का कार्य करें।
चुनाव प्रभारी संजीव कुमार सक्सेना ने कहा कि संघर्ष का बिगुल बज चुका है और अब पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने क्षेत्र में पूरी मेहनत के साथ चुनावी मैदान में उतरना चाहिए। वहीं ठाकुर प्रमोद सिंह बिष्ट ने कार्यकर्ताओं से शिक्षक साथियों से संपर्क तेज करने और उनसे संवाद स्थापित कर पार्टी के पक्ष में समर्थन मांगने की अपील की।
चुनाव प्रभारी शिव प्रताप यादव ने कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर चुनाव में जुटें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।कंट्रोल रूम प्रभारी हैदर अली ने पुरानी पेंशन बहाली के मुद्दे का उल्लेख करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं को अपने प्रयास और तेज करने की आवश्यकता है।बैठक में कंट्रोल रूम प्रभारी हैदर अली, मझगांव प्रभारी जीरज यादव, आलमपुर जफराबाद प्रभारी जुल्फिकार बिट्टू, आदेश यादव, रामनगर प्रभारी अरविंद यादव, मीरगंज प्रभारी मनोहर पटेल, सतेंद्र यादव, बहेड़ी विधानसभा प्रभारी नासिर रजा और चौधरी बिजेंद्र सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights