मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 26 September 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌧️ 21.4 °C बारिश · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,55,195.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,45000/ किलो
सुर्खियाँ
गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंजा कछला गंगातट, भक्तिभाव से हुआ गणेश प्रतिमाओं का विसर्जनशिखर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में धूमधाम से मनाया गया विश्व फार्मासिस्ट दिवस, विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ दिखाई प्रतिभाबरेली में उर्स-ए-गौसिया की तकरीबात का समापन, कुल शरीफ के बाद मुल्क की खुशहाली, अमन-भाईचारे और बीमारों की शिफा के लिए मांगी गईं खास दुआएंगांधी जयंती पर बदायूं में होंगे विविध कार्यक्रम, गांधी मैदान से निकलेगी प्रभात फेरी, स्टेडियम में दौड़ प्रतियोगिता और मलिन बस्तियों में चलेगा विशेष सफाई अभियानशिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर सपा ने कसी कमर, बूथ प्रभारियों को सौंपी जिम्मेदारीउर्स-गौसिया: गौस-ए-पाक के कुल शरीफ पर उमड़े अकीदतमंद, रूहानी माहौल में मांगी गई दुआएं
Uttar Pradesh

दाह संस्कार से लौट रहे बाइक सवारों को डंपर ने मारी टक्कर, शिक्षक की मौत, युवक की हालत गंभीर

September 25, 2026By admin0 comments
👁 6.9K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। उझानी कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इटौआ गांव के पास उस समय हुआ, जब दोनों कछला स्थित भागीरथी गंगा घाट से दाह संस्कार में शामिल होकर बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव फतेहपुर निवासी 50 वर्षीय परमानंद शर्मा अपने पड़ोसी धर्मेंद्र के साथ गांव के ही एक व्यक्ति के दाह संस्कार में शामिल होने के लिए भागीरथी कछला गंगाघाट गए थे। दाह संस्कार की प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर अपने गांव फतेहपुर वापस लौट रहे थे।बताया जा रहा है कि जैसे ही उनकी बाइक उझानी क्षेत्र के इटौआ गांव के पास पहुंची, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार परमानंद शर्मा गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उनके साथी धर्मेंद्र को भी गंभीर चोटें आईं।
हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने घायल धर्मेंद्र को उपचार के लिए सीएचसी उझानी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए बरेली हायर सेंटर रेफर कर दिया।उधर, पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक परमानंद शर्मा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights