मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 26 September 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌧️ 21.4 °C बारिश · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,55,195.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,45000/ किलो
सुर्खियाँ
गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंजा कछला गंगातट, भक्तिभाव से हुआ गणेश प्रतिमाओं का विसर्जनशिखर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में धूमधाम से मनाया गया विश्व फार्मासिस्ट दिवस, विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ दिखाई प्रतिभाबरेली में उर्स-ए-गौसिया की तकरीबात का समापन, कुल शरीफ के बाद मुल्क की खुशहाली, अमन-भाईचारे और बीमारों की शिफा के लिए मांगी गईं खास दुआएंगांधी जयंती पर बदायूं में होंगे विविध कार्यक्रम, गांधी मैदान से निकलेगी प्रभात फेरी, स्टेडियम में दौड़ प्रतियोगिता और मलिन बस्तियों में चलेगा विशेष सफाई अभियानशिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर सपा ने कसी कमर, बूथ प्रभारियों को सौंपी जिम्मेदारीउर्स-गौसिया: गौस-ए-पाक के कुल शरीफ पर उमड़े अकीदतमंद, रूहानी माहौल में मांगी गई दुआएं
Uttar Pradesh

विद्यालयों में पॉक्सो अधिनियम को लेकर जागरूकता अभियान शुरू

September 25, 2026By admin0 comments
👁 6.9K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूँ के निर्देशानुसार गांधी जयंती के अवसर पर जनपद के विभिन्न विद्यालयों में लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, 2012 (पॉक्सो अधिनियम) के प्रावधानों एवं कानूनी परिणामों के संबंध में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता अभियान आयोजित किया जा रहा है। अभियान का प्रथम चरण 25 सितम्बर से 01 अक्टूबर 2026 तक तथा द्वितीय चरण 02 अक्टूबर 2026 को आयोजित किया जाएगा।
इसी क्रम में शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूँ के तत्वावधान में राजकीय इंटर कॉलेज, बदायूँ में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का शुभारंभ माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूँ श्री विवेक संगल की गरिमामयी अध्यक्षता में मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में अपर सिविल जज (सी.डी.) /त्वरित न्यायाधीश/प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूँ श्री अंकित रस्तोगी ने भी प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनपद न्यायाधीश श्री विवेक संगल ने छात्र-छात्राओं को पॉक्सो अधिनियम, 2012 के प्रमुख प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने लैंगिक अपराधों से बचाव, सुरक्षित एवं असुरक्षित व्यवहार की पहचान तथा व्यक्तिगत सुरक्षा के संबंध में विद्यार्थियों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि किसी भी अनुचित घटना की जानकारी बिना संकोच विश्वसनीय अभिभावक, शिक्षक अथवा अन्य जिम्मेदार व्यक्ति को दी जानी चाहिए।
प्रभारी सचिव श्री अंकित रस्तोगी ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि बालिकाओं को शिक्षित होने के साथ-साथ अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहना चाहिए। उन्होंने बालिकाओं को गुड टच एवं बैड टच के संबंध में विस्तार से जानकारी दी तथा किसी भी असहज अथवा अनुचित व्यवहार की स्थिति में तत्काल अपने अभिभावक या शिक्षक को जानकारी देने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने बताया कि इस प्रकार के विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविरों का उद्देश्य विद्यार्थियों को उनके विधिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना तथा समाज में बच्चों के लिए सुरक्षित वातावरण के निर्माण में जनभागीदारी सुनिश्चित करना है।
इसी क्रम में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश (दस्यु प्रभावित क्षेत्र), बदायूँ श्रीमती रेखा शर्मा द्वारा सिगलर मिशन गर्ल्स इंटर कॉलेज, जनपद बदायूँ में भी विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को उनके विधिक अधिकारों तथा पॉक्सो अधिनियम, 2012 के प्रमुख प्रावधानों की जानकारी प्रदान की गई। उन्हें लैंगिक अपराधों से संरक्षण के संबंध में विस्तारपूर्वक जागरूक किया गया।
श्रीमती रेखा शर्मा ने छात्राओं को इंटरनेट का सुरक्षित एवं उचित उपयोग करने तथा सामाजिक माध्यमों का सावधानीपूर्वक उपयोग करने की सलाह दी। उन्होंने अश्लील सामग्री से दूरी बनाए रखने, अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने तथा अच्छी शिक्षा के साथ सकारात्मक सोच विकसित करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रमों में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूँ का समस्त स्टाफ, पराविधिक स्वयंसेवक, राजकीय इंटर कॉलेज एवं सिगलर मिशन गर्ल्स इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य/प्रधानाचार्या, शिक्षकगण, कर्मचारीगण तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights