मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 26 September 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌧️ 21.4 °C बारिश · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,55,195.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,45000/ किलो
सुर्खियाँ
गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंजा कछला गंगातट, भक्तिभाव से हुआ गणेश प्रतिमाओं का विसर्जनशिखर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में धूमधाम से मनाया गया विश्व फार्मासिस्ट दिवस, विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ दिखाई प्रतिभाबरेली में उर्स-ए-गौसिया की तकरीबात का समापन, कुल शरीफ के बाद मुल्क की खुशहाली, अमन-भाईचारे और बीमारों की शिफा के लिए मांगी गईं खास दुआएंगांधी जयंती पर बदायूं में होंगे विविध कार्यक्रम, गांधी मैदान से निकलेगी प्रभात फेरी, स्टेडियम में दौड़ प्रतियोगिता और मलिन बस्तियों में चलेगा विशेष सफाई अभियानशिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर सपा ने कसी कमर, बूथ प्रभारियों को सौंपी जिम्मेदारीउर्स-गौसिया: गौस-ए-पाक के कुल शरीफ पर उमड़े अकीदतमंद, रूहानी माहौल में मांगी गई दुआएं
Uttar Pradesh

बदायूँ एआरटीओ कार्यालय के निरीक्षण में अभिलेखों से लेकर जनसेवाओं तक की परखी गई व्यवस्था

September 25, 2026By admin0 comments
👁 7K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। प्रशासनिक सुधार विभाग, उत्तर प्रदेश के मुख्य निरीक्षक द्वारा उप संभागीय परिवहन कार्यालय का निरीक्षण कर कार्यालय में संचालित प्रशासनिक एवं जनहितकारी कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों के रख-रखाव, कार्यालयीय व्यवस्थाओं तथा आम नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया गया।मुख्य निरीक्षक ने कार्यालय में वाहन पंजीयन, ड्राइविंग लाइसेंस, परमिट, फिटनेस, कर वसूली और प्रवर्तन कार्यवाही की स्थिति की जानकारी ली। इसके साथ ही कार्यालय में प्राप्त होने वाले जनसामान्य के प्रार्थना-पत्रों एवं विभिन्न आवेदनों के निस्तारण की भी समीक्षा की गई। लंबित प्रकरणों की स्थिति पर जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को नियमानुसार सभी मामलों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।निरीक्षण के दौरान कार्यालय में रखे अभिलेखों एवं पत्रावलियों का भी परीक्षण किया गया। मुख्य निरीक्षक ने अभिलेखों को व्यवस्थित ढंग से सुरक्षित रखने, पत्रावलियों के संरक्षण और कार्यालय परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा। कर्मचारियों की समयबद्ध उपस्थिति सुनिश्चित करने के साथ कार्यालयीय कार्यों को निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश भी दिए गए।
इसके अलावा कार्यालय में संचालित ऑनलाइन एवं फेसलेस सेवाओं की कार्यप्रणाली का भी अवलोकन किया गया। संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों से विभिन्न सेवाओं की प्रगति तथा उनके संचालन के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। मुख्य निरीक्षक ने कहा कि शासन द्वारा निर्धारित सेवाओं का लाभ आम नागरिकों को पारदर्शी और सुगम तरीके से उपलब्ध कराया जाना चाहिए तथा किसी भी प्रकरण को अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रखा जाए।मुख्य निरीक्षक ने कार्यालयीय कार्यों में शासनादेशों और निर्धारित नियमों का पूरी तरह अनुपालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि कार्यालय में आने वाले नागरिकों के साथ उचित व्यवहार करते हुए उन्हें समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं और शासन की मंशा के अनुरूप कार्यालय का सुचारु संचालन सुनिश्चित किया जाए।
निरीक्षण के दौरान सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन/प्रशासन) श्री हरिओम, यात्री/मालकर अधिकारी श्री अभिनव चौधरी, प्रधान सहायक श्री असीम रजा सहित कार्यालय में कार्यरत कनिष्ठ सहायक एवं प्रवर्तन सिपाही मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights