मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 25 September 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌧️ 23.1 °C बारिश · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,55,195.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,45000/ किलो
सुर्खियाँ
गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंजा कछला गंगातट, भक्तिभाव से हुआ गणेश प्रतिमाओं का विसर्जनशिखर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में धूमधाम से मनाया गया विश्व फार्मासिस्ट दिवस, विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ दिखाई प्रतिभाबरेली में उर्स-ए-गौसिया की तकरीबात का समापन, कुल शरीफ के बाद मुल्क की खुशहाली, अमन-भाईचारे और बीमारों की शिफा के लिए मांगी गईं खास दुआएंगांधी जयंती पर बदायूं में होंगे विविध कार्यक्रम, गांधी मैदान से निकलेगी प्रभात फेरी, स्टेडियम में दौड़ प्रतियोगिता और मलिन बस्तियों में चलेगा विशेष सफाई अभियानशिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर सपा ने कसी कमर, बूथ प्रभारियों को सौंपी जिम्मेदारीउर्स-गौसिया: गौस-ए-पाक के कुल शरीफ पर उमड़े अकीदतमंद, रूहानी माहौल में मांगी गई दुआएं
Uttar Pradesh

विद्यार्थियों ने चित्रों और विचारों के माध्यम से साकार किया अपने सपनों का भारत

September 24, 2026By admin0 comments
👁 1.3K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ :- सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत “सेवा चित्र: मेरे सपनों का भारत” अभियान के तहत जनपद के 15 विकास खंडों एवं बदायूँ नगर के चयनित विद्यालयों में चित्रकला प्रदर्शनी एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए विकसित, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत की अपनी कल्पना को चित्रों एवं विचारों के माध्यम से प्रस्तुत किया।इसी क्रम में कार्यक्रमों में सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने सलारपुर के राजकीय इंटर कॉलेज, घटपुरी, वजीरगंज के मुन्नालाल इंटर कॉलेज तथा बदायूँ नगर के जी.जी.आई.सी., बदायूँ में आयोजित कार्यक्रमों में सहभागिता कर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने दातागंज के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में, जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव ने सहसवान के प्रमोद इंटर कॉलेज में, पूर्व विधायक कुशाग्र सागर ने आसफपुर के त्रिवेणी सहाय इंटर कॉलेज में, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने जगत के राजकीय इंटर कॉलेज, गभियाई तथा कादरचौक के पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज, चौडेरा में, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम यादव ने इस्लामनगर के के.एम. इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।इसी क्रम में निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष भाजपा दुर्गेश वाष्णेय ने बिसौली के मदनलाल इंटर कॉलेज, ब्लॉक प्रमुख सुभाष गुप्ता ने दहगवां के अशरफीलाल लक्ष्मी नारायण इंटर कॉलेज, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. शैलेश पाठक ने म्याऊँ के नेहरू आदर्श इंटर कॉलेज, अलापुर, ब्लॉक प्रमुख अतेन्द्र विक्रम ने समरेर के राजकीय हाई स्कूल, हासीगंज तथा उसावां के महात्मा गांधी इंटर कॉलेज, पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल एवं ब्लॉक प्रमुख शिशुपाल शाक्य ने उझानी के महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रमों में सहभागिता की।सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को नई पीढ़ी अपने विचारों और कल्पनाओं के माध्यम से आगे बढ़ा रही है। विद्यार्थियों की रचनात्मक सोच ही भविष्य के भारत को नई दिशा देगी।दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा कि देश के उज्ज्वल भविष्य की नींव आज के विद्यार्थी हैं। विद्यार्थियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने वाले ऐसे कार्यक्रम उनके भीतर राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी और सकारात्मक सोच को मजबूत करते हैं।जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव ने कहा कि विद्यार्थियों में छिपी प्रतिभा को मंच देना समाज और राष्ट्र दोनों के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है। “मेरे सपनों का भारत” जैसे कार्यक्रम बच्चों में रचनात्मकता के साथ राष्ट्र निर्माण की भावना को भी मजबूत करते हैं।पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम यादव ने कहा कि बेटियों और युवाओं की प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए ऐसे अवसर महत्वपूर्ण हैं। विद्यार्थियों ने अपने चित्रों और भाषणों के माध्यम से भारत के उज्ज्वल भविष्य की सुंदर कल्पना प्रस्तुत की है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights