मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 24 September 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 26.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,55,195.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,45000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

सेवा संकल्प अभियान के तहत उझानी सीएचसी में लगा रक्तदान शिविर, विधायक हरीश शाक्य ने फीता काटकर किया उद्धघाटन

September 24, 2026By admin0 comments
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), उझानी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ बिल्सी के विधायक हरीश शाक्य ने फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए रक्तदान को मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि रक्तदान संसार के सर्वोत्तम कार्यों में से एक है। किसी व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान जरूरतमंद के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने कहा कि रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प नहीं है, इसलिए स्वस्थ लोगों को समय-समय पर रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।
उन्होंने कहा कि सेवा ही संगठन का मूल मंत्र है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी सेवा कार्यों को संकल्प के रूप में आगे बढ़ा रही है। समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता और जनसेवा के कार्यों में सभी को अपनी भागीदारी निभानी चाहिए।विधायक ने रक्तदान करने वाले सभी रक्तवीरों का आभार व्यक्त करते हुए उनके सेवाभाव की सराहना की। साथ ही युवाओं से विशेष रूप से रक्तदान के लिए आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने से जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
शिविर के दौरान रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से समाजहित में योगदान दिया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights