मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 23 September 2026
SKS24NEWSख़बर वही, जो सच बताए!
आपके शहर की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 28.1 °C साफ · बदायूँ
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

कैंपफायर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम, मां दुर्गा कंपनी रही ओवर आल चैंपियन

September 23, 2026By admin0 comments
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी : नगर पालिका अशर्फी देवी कन्या इंटर कालेज में चल रहे त्रिदिवसीय स्काउट प्रशिक्षण शिविर का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। बच्चों ने तंबुओं का शहर बसाया। मां दुर्गा कंपनी ओवर आल चैंपियन रही।
मुख्य अतिथि प्रधानाचार्या वीरू ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि बालिकाएं अपनी अद्भुत क्षमता को पहचानें और अपनी शक्ति को सृजन के कार्य में लगाएं।
जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि बालिकाएं श्रेष्ठ ज्ञान से राष्ट्र का मस्तक ऊंचा करें। अपने कर्त्तव्यों और अधिकारों को जानें और अपनी शक्ति और सामर्थ्य को राष्ट्रहित में लगाएं। शिक्षिका सरिता शर्मा, इच्छा तिवारी, राजकुमारी पाल निर्णायक के रूप में रहीं।
जूनियर वर्ग में पार्वती कंपनी प्रथम, रानी लक्ष्मीबाई कंपनी द्वितीय, मां सरस्वती कंपनी तृतीय स्थान पर रही। सीनियर वर्ग में मां दुर्गा कंपनी प्रथम, श्री राधा कृष्ण कंपनी द्वितीय, भारत माता और मां सरस्वती कंपनी तृतीय स्थान पर रहीं। मां संतोषी, मां काली, धरती माता, मीराबाई को सांत्वना पुरस्कार मिला। विजेता कंपनियों को मुख्य अतिथि प्रधानाचार्या वीरू, शिक्षिका वसीम निगहत खानम और रंजू कुमारी ने सम्मानित किया।गाइड कैप्टन रजनी कुमारी और प्रेमलता शर्मा के नेतृत्व में छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
इस मौके पर शिक्षिका मुस्कान शर्मा, शालिनी वार्ष्णेय, गुंजन गुप्ता, पूजा चौहान, रोहिल्ला नाज, श्यामा शर्मा, शिल्पी गुप्ता, अमीर बानो, सुषमा तिवारी आदि मौजूद रहीं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights