मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 23 September 2026
SKS24NEWSख़बर वही, जो सच बताए!
आपके शहर की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 28.4 °C साफ · बदायूँ
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

थाना भोजीपुरा क्षेत्र में नवनिर्मित ‘बिल्वा पुलिस चौकी’ का भव्य उद्घाटन

September 23, 2026By admin0 comments
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। थाना भोजीपुरा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने तथा स्थानीय नागरिकों को बेहतर एवं त्वरित सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नवनिर्मित ‘बिल्वा पुलिस चौकी’ का विधिवत उद्घाटन किया गया।
नवनिर्मित पुलिस चौकी का उद्घाटन मुकेश चन्द्र मिश्र, पुलिस अधीक्षक (उत्तरी), बरेली द्वारा मोहम्मद अकमल खान, पुलिस अधीक्षक यातायात, बरेली की गरिमामयी उपस्थिति में फीता काटकर एवं शिलापट्ट का अनावरण कर किया गया।
बिल्वा पुलिस चौकी के क्रियाशील होने से आसपास के ग्रामीणों एवं राहगीरों को आपात स्थिति में त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध हो सकेगी। साथ ही, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने में भी सहायता मिलेगी।
उद्घाटन के अवसर पर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) बरेली श्री मुकेश चन्द्र मिश्र ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने, संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के निर्देश दिए।
उद्घाटन के उपरांत अधिकारियों ने स्थानीय संभ्रांत नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों से संवाद किया। इस दौरान उन्हें आश्वस्त किया गया कि चौकी स्तर पर प्राप्त होने वाली जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक यातायात बरेली, क्षेत्राधिकारी हाईवे, थाना प्रभारी भोजीपुरा, चौकी प्रभारी, पत्रकार बंधु, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्र के बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) बरेली द्वारा थाना भोजीपुरा में नियुक्त सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रोत्साहित एवं सम्मानित किया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights