बरेली। मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में रोटरी भवन में वरिष्ठ नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें वनमंत्री डा.अरुण कुमार,इं. के.बी. अग्रवाल, इं.ए.एल.गुप्ता, महेश चन्द्र मेहरोत्रा,वाई.सी. सक्सेना,सुरेश बाबू मिश्रा, राजेश सक्सेना,इन्द्र देव त्रिवेदी,प्रदीप माधवार,अजय अग्रवाल, निर्भय सक्सेना, धर्म देव शर्मा,अरुणा सिन्हा, शोभा कुदेशिया,राजेश प्रकाश, सत्येन्द्र सक्सेना, डा. अतुल वर्मा,अखिलेश कुमार, महेश चन्द्र शर्मा, प्रकाश चन्द्र सक्सेना सहित 40 कर्मशील वरिष्ठजनों को स्व.अरविंद अग्रवाल वरिष्ठजन स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया। सम्मान स्वरूप हार, शाल, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह मुख्य अतिथि डा.अरुण कुमार,अति विशिष्ट अतिथि पूर्व कुलपति डॉ. आर.पी. सिंह, क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा,महासचिव मुकेश कुमार सक्सेना, सीएस अंकित अग्रवाल और अजय कुमार ने प्रदान किया।समारोह का प्रारंभ मधु वर्मा की सरस्वती वंदना से हुआ। वंदेमातरम शकुन सक्सेना,अरुणा सिन्हा ने किया। प्रकाश चंद्र ने क्लब का आव्हान गीत प्रस्तुत किया। स्वागत क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने किया। आभार सीएस अंकित अग्रवाल और निधि अग्रवाल ने व्यक्त किया।खासतौर से मौजूद लोगों में सुनील कुमार शर्मा,ब्रजेश कुमार,जसवंत सिंह भाकुनी, जी. एस. मेहरा,जितेन्द्र सक्सेना,रश्मि सक्सेना, मधु ,अरुणा, शकुन आभा तिवारी,बेबी शर्मा,विजय शर्मा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।