मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 13 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 21.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
राजनीति

रेलवे फ्रंट ने किया पेंशन तिरंगा रैली का समर्थन

August 22, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली शुक्रवार को राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर आयोजित अटेवा-NMPOS की पेंशन तिरंगा रैली का फ्रंट अगेंस्ट एनपीएस इन रेलवे ने समर्थन किया और संगठन के पदाधिकारी और सदस्यों ने रैली में शामिल होकर अटेवा पेंशन बचाओ मंच का उत्साहबर्द्धन किया।रैली में शामिल हुए फ्रंट अगेंस्ट एनपीएस इन रेलवे के पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के मण्डल संयोजक जयेन्द्र शेखर गुप्ता ने बताया कि – हमारा संगठन पुरानी पेंशन योजना की बहाली, कर्मचारियों के सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा अधिकारों तथा सेवानिवृत्ति उपरांत सम्मानजनक जीवन की व्यवस्था के लिए चल रहे समस्त लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक प्रयासों का पूर्ण समर्थन करता है।पुरानी पेंशन केवल कर्मचारियों की मांग नहीं, बल्कि उनके बुढ़ापे की सुरक्षा, सामाजिक न्याय तथा कल्याणकारी राज्य की अवधारणा से जुड़ा एक महत्वपूर्ण विषय है। इस उद्देश्य की प्राप्ति हेतु विभिन्न कर्मचारी संगठनों द्वारा किए जा रहे प्रयासों में पारस्परिक सहयोग एवं एकजुटता समय की आवश्यकता है।इज्जतनगर मंडल, यह आश्वस्त करता है न सिर्फ़ पेंशन तिरंगा रैली बल्कि आगामी भविष्य में भी पुरानी पेंशन बहाली को लेकर उठने वाली हरेक आवाज का पुरजोर समर्थन और हरसंभव सहभागिता सुनिश्चित करते हुए कर्मचारी हितों के अभियान को अपना नैतिक समर्थन प्रदान करता रहेगा।हमें विश्वास है कि कर्मचारियों एवं शिक्षकों की व्यापक एकजुटता से यह आंदोलन और अधिक सशक्त होगा तथा पुरानी पेंशन बहाली की मांग को प्रभावी रूप से शासन एवं नीति-निर्माताओं तक पहुंचाने में सफल होगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights