मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 13 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 27.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
राजनीति

भाजपा विधायक हरीश शाक्य के प्रयास से समदा में बनेगा 1.41 करोड़ रुपये का पंचायत उत्सव भवन

August 21, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत समदा में पंचायत उत्सव भवन के निर्माण के लिए 1 करोड़ 41 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई है। यह सौगात क्षेत्रीय विधायक हरीश शाक्य के प्रयासों से मिली है। भवन के निर्माण से ग्रामीणों को सामाजिक, मांगलिक एवं अन्य सार्वजनिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए सुविधाजनक और सुसज्जित स्थान उपलब्ध होगा।
विधायक हरीश शाक्य ने बताया कि पंचायत उत्सव भवन बनने के बाद ग्रामीण यहां छोटे-बड़े सामाजिक कार्यक्रम, विवाह समारोह, बैठकों तथा सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े कार्यक्रम आयोजित कर सकेंगे। इससे ग्रामीणों को निजी मैरिज हॉल अथवा अन्य स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित करने के लिए अतिरिक्त खर्च नहीं करना पड़ेगा। खासकर गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को इसका लाभ मिलेगा।उन्होंने कहा कि बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। समदा में पंचायत उत्सव भवन की स्वीकृति भी इसी विकास यात्रा का हिस्सा है।विधायक ने कहा, “बिल्सी विधानसभा के हर गांव को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना ही मेरा एकमात्र लक्ष्य है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश और बिल्सी विधानसभा में विकास कार्य लगातार आगे बढ़ रहे हैं।”पंचायत उत्सव भवन के निर्माण की स्वीकृति से क्षेत्र के ग्रामीणों में खुशी का माहौल है और लोगों ने इसे गांव के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights