मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 13 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 28.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
राजनीति

बदायूँ में वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी जयंती भव्य समारोह पूर्वक मनाई,वीरगाथाओं को याद किया

August 20, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ :- बदायूं स्थित कृष्णा लॉन में वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी जी के जयंती समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव, पूर्व सांसद डॉ संघमित्रा मौर्य, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, डीसीबी डायरेक्टर हर्षवर्धन राजपूत, जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी जी के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी जी केवल एक वीरांगना नहीं, बल्कि 1857 के स्वतंत्रता संग्राम की ऐसी महान नायिका थीं, जिन्होंने अपने अदम्य साहस से अंग्रेजी हुकूमत को चुनौती दी।जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा बदायूं की धरती पर वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी जी की जयंती मनाना हम सभी के लिए गौरव का विषय है।सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा हमारे इतिहास में ऐसी महान विभूतियों का विशेष स्थान है,जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव ने कहा रानी अवंतीबाई लोधी जी का जीवन भारतीय नारी की शक्ति, क्षमता और आत्मसम्मान का सशक्त उदाहरण है।पूर्व सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य ने कहा वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी जी की वीरगाथा हमारे गौरवशाली इतिहास का महत्वपूर्ण हिस्सा है।पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने कहा 1857 का आंदोलन देश के स्वाभिमान और स्वतंत्रता की लड़ाई का महत्वपूर्ण अध्याय था, जिसमें रानी अवंतीबाई लोधी जी ने प्रभावशाली भूमिका निभाई।इस अवसर पर जिला महामंत्री एमपी सिंह राजपूत, ब्लॉक प्रमुख शिशुपाल शाक्य, डीसीबी डायरेक्टर हर्षवर्धन राजपूत, लोधी राजपूत क्षत्रिय महासभा जिलाध्यक्ष नत्थूलाल वर्मा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष सोवरन सिंह राजपूत, ब्लॉक प्रमुख वीरेंद्र राजपूत, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आर.एस पाल, अशोक भारतीय, पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता तथा स्थानीय जन उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights