दातागंज। भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. शैलेश पाठक ने बुधवार को केशोपुर निवासी रामबाबू कश्यप के आवास पर पहुंचकर उनका हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। रामबाबू कश्यप पिछले दिनों पापड़ क्षेत्र में आयोजित कांवड़ यात्रा देखने गए थे। इसी दौरान वह दुर्घटना का शिकार हो गए थे। हादसे में उनके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई थीं। परिजनों के अनुसार दुर्घटना के बाद रामबाबू को उपचार के लिए बरेली स्थित रामगंगा अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया। उपचार के बाद मंगलवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली और वह अपने घर लौटे। जानकारी मिलने पर भाजपा नेता डॉ. शैलेश पाठक उनके घर पहुंचे। उन्होंने रामबाबू और उनके परिजनों से मुलाकात कर स्वास्थ्य की जानकारी ली। साथ ही उपचार के दौरान हुई परेशानियों के बारे में भी जानकारी ली। डॉ. शैलेश पाठक ने कहा कि जरूरत पड़ने पर वह हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए तैयार हैं। उन्होंने घायल रामबाबू के जल्द पूर्ण रूप से स्वस्थ होने की कामना की।