मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 28 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 19.5 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

कम्पोजिट विद्यालय नांद अलगनी में उत्साहपूर्वक आयोजित हुआ बाल मेला, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

November 28, 2026By admin0 comments
👁 6.3K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली । भुता में राज्य परियोजना कार्यालय के निर्देशों के क्रम में कम्पोजिट विद्यालय नांद अलगनी, भुता में बाल मेले का आयोजन उत्साह एवं उल्लास के साथ किया गया। बाल मेले का उद्देश्य बच्चों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास, व्यावहारिक ज्ञान, गणितीय कौशल, वैज्ञानिक सोच एवं सहयोग की भावना विकसित करना रहा।
कार्यक्रम में बच्चों ने विभिन्न आकर्षक स्टॉल लगाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों द्वारा गणितीय गतिविधियाँ, विज्ञान के मॉडल, खेल, चित्रकला, हस्तनिर्मित वस्तुएँ एवं खाद्य पदार्थों से संबंधित स्टॉल प्रस्तुत किए गए। बच्चों ने स्वयं स्टॉल संचालन, वस्तुओं के मूल्य निर्धारण, खरीद-बिक्री, गणना एवं संवाद के माध्यम से व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया।
कार्यक्रम में अभिभावकों, ग्रामवासियों एवं विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों ने सहभागिता कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। बाल मेले के माध्यम से बच्चों को सीखने के साथ-साथ आनंद लेने, आत्मनिर्भर बनने तथा अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर प्राप्त हुआ।
विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक एवं समस्त शिक्षक परिवार ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया।
बाल मेले ने विद्यालय में सीखने-सिखाने की प्रक्रिया को आनंदमय, गतिविधि आधारित एवं अनुभवात्मक बनाने का सुंदर संदेश दिया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights