बरेली । भारतीय जनता पार्टी महानगर के शहर विधानसभा में मॉडल टाउन स्थित श्री गुरु गोविंद सिंह इंटर कॉलेज में निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित विशेष मतदाता पंजीकरण अभियान के अंतर्गत महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने बूथ संख्या 196, 197, 198 व अन्य बूथों पर पहुंचकर सहभागिता की।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने संबंधित बीएलओ से संपर्क एवं समन्वय स्थापित कर बीएलए-2 के माध्यम से फॉर्म-6 जमा कराते हुए पात्र नागरिकों का नवीन मतदाता के रूप में पंजीकरण कराया। उन्होंने बूथों पर मौजूद कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि कोई भी पात्र नागरिक छूटना नहीं चाहिए।
महानगर अध्यक्ष ने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित हो तथा कोई भी व्यक्ति अपने लोकतांत्रिक अधिकार से वंचित न रहे। नवीन मतदाताओं का पंजीकरण लोकतंत्र की मजबूती और जागरूक नागरिकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र तभी मजबूत होगा, जब हर युवा और हर पात्र नागरिक मतदान के लिए आगे आएगा। इसलिए भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं और जिनका नाम सूची में नहीं है, उनका फॉर्म भरवाकर पंजीकरण करा रहे हैं।
इस अभियान के दौरान उन्होंने मतदाताओं से संवाद भी किया और उन्हें मतदान के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि वोट केवल अधिकार नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण में भागीदारी का सबसे बड़ा माध्यम है। युवा मतदाताओं में इस अभियान को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
अभियान के दौरान बीएलओ और बीएलए-2 कार्यकर्ताओं ने मिलकर नए मतदाताओं के फॉर्म भरे, दस्तावेज जांचे और उन्हें पंजीकरण प्रक्रिया की जानकारी दी।
इस मौके पर प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, गुलशन आनंद, पुष्पेंदु शर्मा, विकास शर्मा, महानगर मीडिया प्रभारी बंटी ठाकुर, मंडल अध्यक्ष राजीव कश्यप, शक्ति केंद्र संयोजक रवि वर्मा, विवेक पटेल, बबलू पटेल, सुमित कार्तिकेय, आलोक सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विशेष मतदाता पंजीकरण अभियान में पहुंचे महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, बूथों पर कराया नए मतदाताओं का पंजीकरण

6.4K views

























































































