मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 28 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 19.5 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

पुलिस मॉडर्न स्कूल में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद समारोह एवं अंतरजनपदीय जूडो चैंपियनशिप का भव्य समापन

November 28, 2026By admin0 comments
👁 6.3K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली । पुलिस लाइन स्थित पुलिस मॉडर्न स्कूल में वार्षिक खेलकूद समारोह (स्पोर्ट्स एनुअल डे) तथा अंतरजनपदीय विद्यालय जूडो चैंपियनशिप का दो दिवसीय भव्य आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में पुलिस मॉडर्न स्कूल के विद्यार्थियों के साथ-साथ कानपुर , शाहजहांपुर, बदायूं, कासगंज, पीलीभीत और बरेली जनपदों से आए अन्य स्कूलों से विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस दौरान विभिन्न खेलकूद एवं जूडो प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और खेल ,कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि माननीय एस.एस.पी. अनुराग आर्य द्वारा विद्यालय के नवनिर्मित कक्षों का उद्घाटन करके किया गया। अतिथियों के स्वागत में विद्यार्थियों द्वारा सुंदर स्वागत गीत एवं मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए गए, जिन्होंने सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के अंतर्गत रिले रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह एवं जोश के साथ भाग लिया। प्रतियोगिता में विजेता टीमों का चयन किया गया, जिसमें अशोका हाउस ने प्रथम, रमन हाउस ने द्वितीय तथा शिवाजी हाउस एवं टैगोर हाउस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
खेलकूद की विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जिसमें विभिन्न आयु वर्ग 10 , 12 , 14 ,16 वर्षीय बालिकाएं, और इसी के साथ 10 , 12 , 14 और 16 वर्षीय बालकों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं, अंतरजनपदीय जूडो चैंपियनशिप में विभिन्न जनपदों से आए खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह, अनुशासन एवं खेल भावना के साथ प्रतिभाग किया और अपनी प्रतिभा के दम पर पुरस्कार प्राप्त किए।
इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में अंतरजनपदीय स्कूल जूडो चैंपियनशिप 2026 के अंडर-16 वर्ष वर्ग में पुलिस मॉडर्न स्कूल, बरेली ने ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब प्राप्त किया तथा मिनी ग्रुप में रनर-अप का स्थान हासिल किया। विद्यालय की इस उपलब्धि से सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों में खुशी और उत्साह का माहौल रहा। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि द्वारा प्रतिभागियों को प्रेरणात्मक संदेश दिया और कार्यक्रम की भूरि -भूरी प्रशंसा की ।
इस अवसर पर एस.पी. ट्रैफिक मोहम्मद अकमल खान एवं विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. किरन देवी सहित समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।
अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. किरन देवी ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं अन्य जनपदों से आए विद्यार्थियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया तथा आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों की सराहना की।
यह दो दिवसीय आयोजन विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, आत्मविश्वास, एकता एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को निखारने का एक सराहनीय प्रयास रहा। इस सफल आयोजन ने विद्यालय के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धियों के साथ अनेक यादगार पल संजोए।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights