बरेली। सावन के द्वितीय सोमवार के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल महानगर बरेली के धोपेश्वर नाथ प्रखंड की ओर से धोपेश्वर नाथ मंदिर परिसर में शिव भक्तों की सुविधा के लिए चिकित्सा शिविर लगाया गया। शिविर में मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को आवश्यकतानुसार चिकित्सा परामर्श दिया गया तथा दवाइयों का वितरण किया गया। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने ‘सेवा, सुरक्षा और संस्कार’ के ध्येय वाक्य को साकार करते हुए श्रद्धालुओं की सेवा की। शिविर के माध्यम से दूर-दराज से जलाभिषेक के लिए पहुंचे शिव भक्तों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई गई। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष अतुल कश्यप, बजरंग दल महानगर के बल उपासना प्रमुख अर्जुन राठौर, सह बल उपासना प्रमुख सचिन सक्सेना, केशव नगर प्रखंड सह गौ रक्षा प्रमुख हनी चौधरी, धोपेश्वर नाथ प्रखंड सह गौ रक्षा प्रमुख विवेक राणा, सह मीडिया प्रभारी अंकित कश्यप, सह संयोजक सामेंद्र कश्यप, सह गौ रक्षा प्रमुख राजा बाबू, सह विद्यार्थी प्रमुख रूपेंद्र शर्मा, सह संयोजक जसवीर कश्यप, सह विद्यार्थी प्रमुख दीपक, कार्यकर्ता कमल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।\