बरेली। थाना हाफिजगंज क्षेत्र के गांव बीसी रमपुरा में घर में सो रही 18 वर्षीय युवती को सांप ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इमरजेंसी में उसका इलाज चल रहा है। परिजनों के अनुसार अमलेश कुमार की 18 वर्षीय पुत्री रुचि शुक्रवार रात परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घर में सो रही थी। रात करीब एक बजे अचानक रुचि की चीख सुनकर परिवार के लोग जाग गए। कमरे में पहुंचने के बाद रुचि ने बताया की हाथ में सांप ने डस लिया सांप के डसने की जानकारी मिलते ही परिजन तत्काल रुचि को हाफिजगंज स्थित सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जिला अस्पताल की इमरजेंसी में रुचि का इलाज चल रहा है।