मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 14 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 26.1 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
अपराध

बदायूँ जिला अस्पताल में मोर्चरी के पास दिनदहाड़े चाकू की नोक पर डॉक्टर से 25 हजार व मोबाइल फोन लुटा,हड़कंप

August 8, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। जिला अस्पताल परिसर में दिनदहाड़े संविदा कर्मी डॉक्टर से चाकू के बल पर लूट की वारदात से हड़कंप मच गया। दो नकाबपोश बदमाशों ने जिला अस्पताल की मोर्चरी के पास ब्लड बैंक में एमओ के पद पर तैनात संविदा डॉक्टर विकास शर्मा को घेर लिया और चाकू दिखाकर उनसे 25 हजार रुपये तथा मोबाइल फोन लूट लिया। दिनदहाड़े अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर हुई इस वारदात से अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।बताया जा रहा है कि डॉक्टर विकास शर्मा जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में एमओ के पद पर संविदा पर तैनात हैं। शनिवार को वह जिला अस्पताल परिसर में मोर्चरी के पास थे। इसी दौरान दो नकाबपोश युवक वहां पहुंचे और डॉक्टर को रोक लिया। डॉक्टर के मुताबिक, दोनों युवकों ने उन्हें चाकू दिखाकर धमकाया और उनके पास मौजूद नकदी तथा मोबाइल फोन छीन लिया।
दिनदहाड़े चाकू दिखाकर लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए। अचानक हुई इस घटना से डॉक्टर विकास शर्मा खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। वारदात की जानकारी मिलते ही जिला अस्पताल में भी खलबली मच गई। अस्पताल परिसर में मौजूद कर्मचारियों और अन्य लोगों के बीच घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं।
सबसे गंभीर बात यह है कि जिस स्थान पर वारदात हुई, वह जिला अस्पताल की मोर्चरी के पास का इलाका है। दिन के समय अस्पताल परिसर में आवाजाही रहने के बावजूद बदमाशों द्वारा बेखौफ होकर चाकू के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया जाना सुरक्षा व्यवस्था के लिए बड़ी चुनौती माना जा रहा है।घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाते हुए बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर बदमाशों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि दोनों बदमाश अस्पताल परिसर में किस रास्ते से दाखिल हुए और वारदात के बाद किस दिशा में फरार हुए।
दिनदहाड़े हुई इस लूट के बाद जिला अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। अस्पताल में मरीजों, तीमारदारों और कर्मचारियों की लगातार आवाजाही रहती है। ऐसे में चाकू के बल पर लूट जैसी वारदात सामने आने से लोगों में असुरक्षा की भावना पैदा होना स्वाभाविक है।पुलिस का कहना है कि घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है और बदमाशों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने जिला अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights