मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 14 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 25.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
व्यापार

व्यापारी समाज का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं होगा: रवि प्रकाश अग्रवाल

August 7, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, जनपद बरेली की अति आवश्यक बैठक विद्या वर्ल्ड स्कूल के सभागार में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रवि प्रकाश अग्रवाल मुख्य अतिथि तथा प्रदेश महामंत्री मुकुल अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विकास अग्रवाल ने की, जबकि संचालन जिला अध्यक्ष सुधीश पांडे ने किया।
कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद नवाबगंज के अध्यक्ष नरेंद्र राठौर, महानगर अध्यक्ष अजय गुप्ता, नवनियुक्त प्रदेश संगठन मंत्री महिला पूजा दुबे, प्रदेश मंत्री महिला डॉ. मीनल ऐरन, जिला महामंत्री भाजपा राजू उपाध्याय तथा नगर अध्यक्ष फरीदपुर संजीव शुक्ला सहित संगठन के पदाधिकारी एवं व्यापारी मौजूद रहे।बैठक के दौरान जिला, महानगर, महिला और युवा कार्यकारिणी की घोषणा की गई। जिला अध्यक्ष सुधीश पांडे द्वारा गठित कार्यकारिणी में लव शर्मा को जिला महामंत्री, पंकज कपूर को जिला कोषाध्यक्ष और दिनेश सोलंकी को जिला संयुक्त महामंत्री बनाया गया। अंकित माहेश्वरी, भुवनेश शुक्ला, नरेंद्र राठौर, संतोष पटेल और राजू उपाध्याय को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। वहीं नरेंद्र कश्यप, शिवम अग्रवाल, रवि गुप्ता, धर्मेंद्र चौहान, बबलू मौर्य, मुकुल मिश्रा, मोहित गुप्ता और संदीप मिश्रा को जिला पदाधिकारी मनोनीत किया गया।महानगर अध्यक्ष अजय गुप्ता सेंकी द्वारा गठित महानगर कार्यकारिणी में सतपाल गंगवार को महामंत्री, राजेश अग्रवाल को कोषाध्यक्ष, रविंद्र गुप्ता और रूपेंद्र पटेल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा रितेश पटेल को उपाध्यक्ष बनाया गया। विपिन गुप्ता को मंत्री की जिम्मेदारी दी गई। अंकित गुप्ता, मगर सक्सेना, रोहित सिंह, नरेश चंद्र गुप्ता, नीतीश मौर्य, ऋषि गुप्ता, कमल गुप्ता और रोहित शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों को भी जिम्मेदारियां सौंपी गईं। सुरेंद्र अग्रवाल को मीडिया प्रभारी नामित किया गया।
महिला इकाई में श्रीमती रेनू शर्मा को जिला अध्यक्ष, अनीता मिश्रा को संगठन मंत्री, सुमन पाठक को जिला उपाध्यक्ष तथा ममता कौर और गौरी गुप्ता को पदाधिकारी बनाया गया। ममता कौर को कार्यालय प्रभारी की जिम्मेदारी भी सौंपी गई।
युवा महानगर टीम के अध्यक्ष राकेश गुप्ता द्वारा गठित कार्यकारिणी में राजीव गोस्वामी को महानगर युवा महामंत्री, मनोज गुप्ता को महानगर कोषाध्यक्ष, विपिन भास्कर और सुनील त्यागी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा ओमेंद्र गुप्ता, मनोज अग्रवाल और मनोज गुप्ता को उपाध्यक्ष बनाया गया। संजीव अवस्थी सहित अन्य पदाधिकारियों को मंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष रवि प्रकाश अग्रवाल और प्रदेश महामंत्री मुकुल अग्रवाल ने कहा कि व्यापारी समाज का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने व्यापारियों की समस्याओं को संगठन के माध्यम से मजबूती से उठाने का आह्वान किया। पदाधिकारियों ने ऑनलाइन व्यापार से उत्पन्न हो रही चुनौतियों पर चिंता जताते हुए ऑनलाइन व्यापार पर अंकुश लगाने तथा व्यापारी कल्याण आयोग में व्यापारी संगठनों के पदाधिकारियों को शामिल किए जाने की मांग उठाई।
प्रदेश महामंत्री मुकुल अग्रवाल ने जनपद बरेली में शीघ्र ही जिला स्तरीय शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किए जाने की घोषणा की। बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन को मजबूत करने और व्यापारियों के हितों के लिए सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights