मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 14 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 24.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ

108वें उर्स-ए-रज़वी को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम एसएसपी ने किया फ्लैग मार्च , शहर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

August 7, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। 108वें उर्स-ए-रज़वी के मद्देनजर जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। जिलाधिकारी अविनाश सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने उर्स स्थल और शहर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उर्स के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए तीन हजार से अधिक पुलिसकर्मियों के साथ पीएसी और आरएएफ के जवानों की भी तैनाती की गई है। शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। ड्रोन कैमरों के माध्यम से लगातार हवाई निगरानी की जा रही है, जबकि प्रमुख स्थानों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की मॉनिटरिंग पुलिस लाइन स्थित कंट्रोल रूम से की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने या किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक गतिविधि करने वालों के खिलाफ तत्काल और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर भी विशेष नजर रखी जा रही है।
इसी क्रम में बिहारीपुर पुलिस चौकी से चौकी चौराहे , पटेल चौक तक पुलिस, पीएसी और अन्य सुरक्षा बलों ने फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने लोगों से शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। पुलिस का कहना है कि उर्स के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए लगातार गश्त और निगरानी जारी रहेगी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights