उझानी :- कछला भागीरथी तटपर एक कांवड़ यात्री का बैग गायब हो गया। कांवड़ यात्री ने गंगा तट पर मौजूद डायल 112 को अपने बैग के गायब हो जाने की सूचना दी सूचना मिलते हीमौके पर पहुंची पीआरवी टीम ने कांवड़ यात्री का छूटा हुआ बैग कुछ ही समय में बरामद कर लिया और उसे कांवड़ यात्री को सौंप दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद फिरोजाबाद निवासी मानसिंह पुत्र कपिल कछला गंगा घाट पर जलभरने आया था। इस दौरान उसका बैग कहीं गुम हो गया काफी तलाशने के बाद भी बैग न मिलने पर उसने डायल 112 पर अपना बैग को जाने की सूचना दी।सूचना मिलते ही पीआरवी 7845 तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने घाट परिसर में खोजबीन कर बैग को सकुशल बरामद कर लिया और यात्री को सौंप दिया।बैग मिलने पर कांवड़ यात्री ने पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। पुलिस की इस तत्परता की क्षेत्रीय लोगों ने सराहना की है। अधिकारियों ने पीआरवी 7845 की टीम के कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि आमजन की सेवा और सुरक्षा ही हमारी प्राथमिकता है !