भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल का गठन, राहुल माहेश्वरी बने अध्यक्ष व रिहान अंसारी बने महामंत्री

Screenshot 2026-08-07 195833
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

सहसवान। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की सहसवान नगर इकाई की नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह नगर में हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में जिले एवं नगर के बड़ी संख्या में व्यापारी शामिल हुए। लगातार हो रही बारिश के बावजूद व्यापारियों का उत्साह देखते ही बन रहा था, समारोह में सैकड़ों की संख्या में व्यापारियों की उपस्थिति रही।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र धींगरा के नेतृत्व में नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि व्यापारियों की समस्याओं के समाधान, उनके अधिकारों की रक्षा तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी पदाधिकारी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करें।शपथ ग्रहण समारोह में राहुल माहेश्वरी ने नगर अध्यक्ष, रिहान अंसारी ने नगर महामंत्री, फ़ीरोज़ अंसारी ने संयुक्त महामंत्री, नदीमुल हक ने युवा नगर अध्यक्ष तथा विनीत कांत ने युवा नगर महामंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की।इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा कि वे व्यापारियों के हितों की रक्षा, उनकी समस्याओं के समाधान और संगठन के विस्तार के लिए पूरी सक्रियता से कार्य करेंगे। उन्होंने नगर के सभी व्यापारियों को एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान भी किया।समारोह में महिला मंडल की जिलाध्यक्ष श्रीमती सीमा चौहान, युवा जिलाध्यक्ष धीरेन्द्र यादव, दुर्गेश चन्द्र माहेश्वरी, अनुज माहेश्वरी, बिल्सी के वरिष्ठ कवि सुवीन माहेश्वरी, राजीव असावा, दीपक माहेश्वरी ‘बाबा’, नसीमुल हक, राहुल माहेश्वरी, रिहान अंसारी, फ़ीरोज़ अंसारी, विनीत कांत सहित जनपद के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सैकड़ों की संख्या मे व्यापारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights