मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 28 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 19.5 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

मदर एथीना स्कूल में गणित और विज्ञान के मॉडलों ने दिखाई विद्यार्थियों की प्रतिभा

November 28, 2026By admin0 comments
👁 6.5K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। राष्ट्रीय गणित दिवस के उपलक्ष्य में मदर एथीना स्कूल में जिला विज्ञान क्लब के तत्वावधान में ज्ञानवर्धक वैज्ञानिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने गणित एवं विज्ञान पर आधारित आकर्षक मॉडल प्रस्तुत कर अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा और रचनात्मक सोच का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला ने विद्यार्थियों को प्रेरणादायक संबोधन देकर उन्हें विज्ञान और गणित के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

विज्ञान लोकप्रियकरण एवं संचार कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम का निर्देशन जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक विवेक जौहरी ने किया। इसमें मदर एथीना स्कूल सहित जनपद के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने गणित और विज्ञान से जुड़े विभिन्न मॉडल प्रदर्शित किए तथा उनकी कार्यप्रणाली और उपयोगिता को विस्तार से समझाया। इसके साथ ही आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भी विद्यार्थियों ने पूछे गए सवालों के सटीक जवाब देकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र तथा प्रतियोगिताओं में विजयी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र और शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि गणित और विज्ञान केवल पाठ्यक्रम तक सीमित विषय नहीं हैं, बल्कि जीवन को समझने, जटिल समस्याओं का समाधान खोजने और नवाचार को नई दिशा देने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। कहा कि विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रचनात्मक मॉडल उनकी मौलिक सोच और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को प्रदर्शित करते हैं। यही प्रतिभा उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव बनेगी।

कार्यक्रम की सफलता में जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक विवेक जौहरी एवं विद्यालय की प्रधानाचार्या का विशेष योगदान रहा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights