मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 15 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 23.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ

सीईआईआर पोर्टल और सर्विलांस की मदद से पुलिस ने 455 मोबाइल लौटाए, कीमत करीब 91 लाख रुपये

August 5, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गुम एवं चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बरेली पुलिस ने जुलाई में बड़ी सफलता हासिल की है। जनपद के विभिन्न थानों की पुलिस, साइबर टीम और सर्विलांस सेल ने भारत सरकार के सीआई पोर्टल एवं आधुनिक तकनीकी सर्विलांस की सहायता से 455 गुम एवं चोरीशुदा मोबाइल फोन बरामद किए। इन मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 91 लाख रुपये बताई गई है। बरामद सभी मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को वापस सौंप दिए गए।पुलिस के अनुसार अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कोतवाली, प्रेमनगर, कैंट, किला, सीबीगंज, इज्जतनगर, सिरौली, शाही, आंवला, भमोरा, फरीदपुर, भुता, भोजीपुरा, शीशगढ़, देवरनियां, शेरगढ़, नवाबगंज और क्योलड़िया थानों की साइबर टीमों को नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
आंकड़ों के अनुसार जनवरी 2026 से जुलाई 2026 तक 3,048 मोबाइल जिनकी अनुमानित कीमत 6 करोड़ 9 लाख 60 हजार रुपये बरामद किए जा चुके हैं। वहीं जनवरी 2025 से जुलाई 2026 के बीच कुल 6,180 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को लौटाए गए। इनकी कुल अनुमानित कीमत करीब 12 करोड़ 36 लाख रुपये है।
थानावार बरामदगी में बहेड़ी थाना 46 मोबाइल के साथ सबसे आगे रहा, जबकि इज्जतनगर 33 , नवाबगंज 29 , कोतवाली और आंवला 28-28, कैंट व बारादरी 24-24 ने भी उल्लेखनीय सफलता हासिल की।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights