मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 15 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 23.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ

उर्स-ए-रज़वी पर मरकज़े अहले सुन्नत ट्रस्ट ने बांटी ट्राइसाइकिलें, दिव्यांगों की बढ़ाई हौसला-अफज़ाई

August 5, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। उर्स-ए-रज़वी के अवसर पर मरकज़े अहले सुन्नत वेलफेयर ट्रस्ट (मरकज़ एड) की ओर से कांकर टोला स्थित खानकाहे अमीने शरीअत के पास विशेष शिविर लगाकर दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिलें और सहायक उपकरण वितरित किए गए। कार्यक्रम की सरपरस्ती दरगाह अमीने शरीअत के सज्जादानशीं हज़रत मुफ़्ती सलमान रज़ा ख़ां ने की, जबकि नबीरा-ए-आला हज़रत एवं आरएसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अदनान रज़ा क़ादरी मुख्य अतिथि रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ हाफिज़ इमरान रज़ा बरकाती द्वारा कुरआन पाक की तिलावत से हुआ। इसके बाद अतिथियों की दस्तारबंदी की गई और पात्र दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिलें वितरित की गईं। जो लोग सामान्य ट्राइसाइकिल चलाने में सक्षम नहीं थे, उन्हें इलेक्ट्रिक ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराई गई। ट्रस्ट ने बिना किसी धर्म-भेद के मुस्लिम और गैर-मुस्लिम दोनों समुदायों के जरूरतमंदों की सहायता की।ट्रस्ट के अध्यक्ष हाजी मोहसिन हसन ख़ान नूरी ने कहा कि उर्स-ए-रज़वी के मौके पर इंसानियत की सेवा का संदेश देना ही संस्था का उद्देश्य है और भविष्य में इस सेवा अभियान को और व्यापक बनाया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में सलाम पेश किया गया और मौलाना अदनान रज़ा क़ादरी ने दुआ कराई।
गौरतलब है कि ट्रस्ट ने एक दिन पहले भी मेडिकल कैंप आयोजित कर जरूरतमंदों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई थीं। कार्यक्रम का संचालन नासिर कुरैशी ने किया। इस मौक़े नाज़िल रज़ा, विक्की ख़ान, हस्सान रज़ा, शाहनवाज़ ख़ान, आफ़ताब हुसैन, इमरान, साहिल, नदीमउद्दीन आदि मौजूद रहे। हज़रत अदनान रज़ा क़ादरी के साथ प्रोग्राम में शामिल होने वालों में मुफ़्ती उमर रज़ा साहब, हाफ़िज़ इमरान रज़ा बरकाती, मुशाहिद रफ़त, हनीफ़ अज़हरी, सय्यद मुर्शरफ़, अब्दुल लतीफ़ क़ुरैशी, सईद सिब्तैनी वग़ैरह मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights