मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 15 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 23.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
व्यापार

दुग्धशाला विकास विभाग के 50 वर्ष पूर्ण होने पर बदायूँ में भव्य डेयरी कॉन्क्लेव हुआ

August 5, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। दुग्धशाला विकास विभाग के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को विकास भवन सभागार में जनपद स्तरीय एक दिवसीय डेयरी कॉन्क्लेव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन दुग्धशाला विकास विभाग एवं पशुपालन विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों के व्यापक प्रचार-प्रसार तथा अधिक से अधिक पशुपालकों को इन योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा संचालित योजनाएं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने पशुपालकों से आधुनिक तकनीकों को अपनाकर डेयरी व्यवसाय को स्वरोजगार एवं आय का सशक्त माध्यम बनाने का आह्वान किया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ संवर्धन योजना वर्ष 2026-27 के अंतर्गत चयनित 28 लाभार्थियों को मुख्य विकास अधिकारी द्वारा चयन-पत्र वितरित किए गए। उन्होंने लाभार्थियों को बधाई देते हुए योजनाओं का पूर्ण लाभ उठाने तथा दुग्ध उत्पादन बढ़ाकर आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।कॉन्क्लेव में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला विकास अधिकारी, जिला नोडल अधिकारी नन्द बाबा दुग्ध मिशन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में पशुपालकों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान कृषि विज्ञान केन्द्र उझानी के विशेषज्ञ डॉ. रोशन सिंह ने उन्नत डेयरी प्रबंधन, वैज्ञानिक पशुपालन, पशुओं के संतुलित आहार, रोग नियंत्रण, स्वच्छ दुग्ध उत्पादन तथा आधुनिक तकनीकों के उपयोग पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वैज्ञानिक पद्धति से पशुपालन करने पर कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है।कार्यक्रम में अधिकारियों ने पशुपालकों को विभागीय योजनाओं, अनुदान, प्रशिक्षण एवं तकनीकी सहायता संबंधी जानकारी भी उपलब्ध कराई। कॉन्क्लेव का उद्देश्य किसानों और पशुपालकों को आधुनिक डेयरी व्यवसाय से जोड़कर उनकी आय में वृद्धि करना तथा ग्रामीण क्षेत्रों में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम के अंत में लाभार्थियों ने सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए वैज्ञानिक तरीके से पशुपालन अपनाने का संकल्प लिया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights