मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 15 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ

कांवड़ यात्रा में सिविल डिफेंस वार्डनों ने संभाली व्यवस्थाओं की कमान, सात प्रमुख शिव मंदिरों में प्रशासन का किया सहयोग

August 4, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। सावन के पहले सोमवार पर कांवड़ यात्रियों की भारी भीड़ के बीच बरेली सिविल डिफेंस के वार्डनों ने प्रशासन के साथ मिलकर सात प्रमुख शिव मंदिरों में व्यवस्थाएं संभालीं। जिलाधिकारी एवं नियंत्रक के निर्देशानुसार, उप नियंत्रक राकेश मिश्र के मार्गदर्शन तथा चीफ वार्डन रंजीत वशिष्ठ के नेतृत्व में सुबह छह बजे से वार्डनों ने जलाभिषेक कराने में प्रशासन का सहयोग किया। यह ड्यूटी देर रात तक जारी रही।वार्डनों की तैनाती बाबा वनखंडीनाथ, अलखनाथ, धोपेश्वरनाथ, त्रिवटीनाथ, तपेश्वरनाथ, मढ़ीनाथ और बाबा पशुपतिनाथ मंदिर में की गई। इस दौरान श्रद्धालुओं की कतारों का प्रबंधन, आवागमन सुचारु रखने तथा प्रशासनिक व्यवस्थाओं में सहयोग किया गया।सिविल लाइंस प्रभाग के प्रभागीय वार्डन दिनेश यादव, बारादरी प्रभाग के प्रभागीय वार्डन संजय पाठक, अलखनाथ प्रभाग के उप प्रभागीय वार्डन हरीश भल्ला सहित शिवलेश चंद्र पांडेय, कंवलजीत सिंह, अनिल शर्मा और कलीम हैदर सैफी ने विभिन्न मंदिरों का निरीक्षण कर ड्यूटी पर तैनात वार्डनों का उत्साहवर्धन किया और उनकी समस्याओं के समाधान का प्रयास किया।
इसके अलावा मीरगंज, नवाबगंज, आंवला और बहेड़ी तहसीलों में भी सिविल डिफेंस के वार्डनों ने स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर व्यवस्थाएं संभालीं। सहायक उप नियंत्रक प्रमोद डागर और पंकज कुदेशिया पूरे दिन सभी टीमों से लगातार संपर्क बनाए रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights