मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 15 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ

उर्स-ए-आला हजरत के मद्देनजर 6 से 8 अगस्त तक 10 स्कूलों में अवकाश, 8 अगस्त को नगर क्षेत्र के सभी शिक्षण संस्थान रहेंगे बंद

August 4, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। उर्स-ए-आला हजरत के आयोजन को लेकर जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने 6, 7 एवं 8 अगस्त को विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है। इस दौरान इस्लामिया इंटर कॉलेज परिसर में उर्स का आयोजन होगा, जिसमें देश-विदेश और विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में मुरीदों के पहुंचने की संभावना है। भीड़ और यातायात जाम को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि छात्र-छात्राओं के आवागमन में परेशानी और दुर्घटनाओं की आशंका से बचा जा सके।जिलाधिकारी के आदेश के अनुसार 6 से 8 अगस्त तक इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज, एफ.आर. इस्लामिया इंटर कॉलेज, कस्तूरबा नगर निगम बालिका इंटर कॉलेज, खलील उच्च माध्यमिक विद्यालय, एस.वी. इंटर कॉलेज, डी.ए.वी. कालीचरण उच्च माध्यमिक विद्यालय, रामभरोसे लाल गर्ल्स इंटर कॉलेज, तिलक इंटर कॉलेज, पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज तथा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में अवकाश रहेगाइसके अतिरिक्त 8 अगस्त को उर्स के अंतिम दिन बरेली नगर क्षेत्र के सभी यूपी बोर्ड, बेसिक शिक्षा परिषद, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड के विद्यालयों, तकनीकी कॉलेजों, महाविद्यालयों, आईटीआई एवं पॉलिटेक्निक संस्थानों में भी अवकाश घोषित किया गया है। हालांकि, जिन विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों अथवा शिक्षण संस्थानों में किसी बोर्ड की पूर्व निर्धारित परीक्षा है, वह निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संचालित होगी। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं शिक्षण संस्थानों को आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights