मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 15 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.1 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ

बदायूँ में भक्ति रस में सराबोर हुआ श्री राधा रानी झूलन महोत्सव, देर रात तक गूंजते रहे भजन

August 3, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। श्री राधा रसिक बिहारी मंडल के तत्वावधान में लॉन में आयोजित श्री राधा रानी झूलन महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। रंग-बिरंगे पुष्पों, मनोहारी झांकियों एवं दिव्य सजावट से सुसज्जित परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने श्री राधा-कृष्ण के दर्शन कर भक्ति रस का आनंद लिया।
महोत्सव का विशेष आकर्षण नंदगांव से सखियों द्वारा श्री राधा रानी के लिए पारंपरिक “सिंधरा” लेकर आगमन रहा। ब्रज की पारंपरिक वेशभूषा में सजी सखियों ने राधा रानी को प्रेमपूर्वक महावर अर्पित किया, मेहंदी रचाई तथा ब्रज की लोक परंपराओं का मनोहारी प्रदर्शन किया। यह अलौकिक दृश्य देखकर उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे और पूरा वातावरण “राधे-राधे” के जयघोष से गुंजायमान हो गया।कार्यक्रम में गोवर्धन धाम से पधारे पूज्य महामंडलेश्वर श्री माधव दास जी महाराज ने अपने मधुर एवं भावपूर्ण भजनों से ऐसा समां बांधा कि श्रद्धालु देर रात तक भक्ति की रसधारा में डूबे रहे। संपूर्ण वातावरण वृंदावन धाम की अनुभूति करा रहा था और भक्तजन नृत्य एवं संकीर्तन करते हुए प्रभु की भक्ति में लीन रहे।महोत्सव के समापन पर महा आरती संपन्न हुई तथा सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। उपस्थित सभी भक्तजन आनंद और भक्ति से सराबोर होकर इस दिव्य उत्सव का साक्षी बने।मंडल अध्यक्ष सूर्य भैया ने बताया कि राधा रसिक बिहारी मंडल द्वारा प्रतिवर्ष गत वर्षों की भांति प्रभु का यह दिव्य झूलन महोत्सव आयोजित किया जाता है। इसका उद्देश्य समाज में भक्ति, प्रेम और सनातन संस्कृति की ब्रज परंपराओं का प्रचार-प्रसार करना है।
महोत्सव में श्री कृष्ण गोपाल, नारायण प्रकाश, राम प्रकाश, अजय प्रकाश, श्री राजेश जी, श्री अमित जी, अमन नारंग, कुलदीप गुप्ता, पंकज सक्सेना, शिवम सक्सेना, राम सक्सेना, विक्की देवल, रोमी गुप्ता, रजत गुप्ता, जीतू गुप्ता, श्री राम किशन दास जी, पुष्पेंद्र जी, सत्यनारायण जी, भावना, चंदा, गौरी नारंग, उमा शर्मा जी, वर्षा वर्मा, निशा, मंजरी, शीतल गुप्ता, अमीषा सक्सेना, यति सक्सेना सहित मंडल के समस्त सदस्यों एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर महोत्सव को भव्य एवं अविस्मरणीय बनाया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights