दातागंज में पंचतत्वेश्वर स्वयंभू महादेव पर उमड़ा आस्था का सैलाब

WhatsApp Image 2026-08-03 at 7.00.54 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

दातागंज। सावन माह के पहले सोमवार को सराय स्थित प्राचीन पंचतत्वेश्वर स्वयंभू महादेव मंदिर में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। तड़के सुबह से ही कांवड़ियों और शिवभक्तों का मंदिर पहुंचना शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयघोष के साथ भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना की।
सावन के प्रथम सोमवार के अवसर पर मंदिर परिसर में पूरे दिन भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालु डीजे पर बज रहे शिवभजनों पर झूमते हुए बाबा भोलेनाथ के दर्शन करने पहुंचे। जलाभिषेक के बाद श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर प्रसाद ग्रहण किया।
मंदिर परिसर में दिनभर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। शिवभक्ति के रंग में रंगे कांवड़ियों और भक्तों के उत्साह से पूरा क्षेत्र शिवमय हो गया। भक्तों ने भगवान शिव के प्रति अपनी अटूट आस्था व्यक्त करते हुए सावन के पहले सोमवार का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights