बरेली -अंतरराष्ट्रीय रियल एस्टेट डेवलपर 1-OAK ने अपने आवासीय प्रोजेक्ट फॉरेस्टा के लिए बरेली स्थित प्रोजेक्ट साइट पर भव्य ओपन हाउस का आयोजन किया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सूर्यप्रकाश पाल ने साइट ऑफिस एवं प्रीमियम सैंपल फ्लैट का उद्घाटन किया। इस अवसर पर भाजपा बरेली के जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा सहित कंपनी के अधिकारी, निवेशक, चैनल पार्टनर्स, मीडिया प्रतिनिधि और शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने सैंपल फ्लैट का अवलोकन किया, जिसमें आधुनिक वास्तुकला, प्रीमियम इंटीरियर, बेहतर स्पेस प्लानिंग और उच्च गुणवत्ता की फिनिशिंग को प्रदर्शित किया गया। कंपनी के अनुसार इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य बरेली में आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रीमियम आवासीय जीवनशैली उपलब्ध कराना है।1-OAK के डायरेक्टर फैसल मुश्ताक ने बताया कि परियोजना को लोगों का अच्छा प्रतिसाद मिला है और कुल 374 प्रीमियम आवासों में से लगभग 30 प्रतिशत यूनिट्स की बुकिंग हो चुकी है। वहीं सीनियर वाइस प्रेसिडेंट रवि मानसिंह पाल ने कहा कि फॉरेस्टा केवल आवासीय परियोजना नहीं, बल्कि आधुनिक और सुविधाजनक जीवनशैली विकसित करने का प्रयास है।कंपनी के अनुसार फॉरेस्टा में 2 और 3 बीएचके प्रीमियम आवासों के साथ स्विमिंग पूल, रूफटॉप स्काई गार्डन, आधुनिक जिम, पिकलबॉल कोर्ट, हरित क्षेत्र, बच्चों के खेल क्षेत्र सहित 20 से अधिक आधुनिक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। ओपन हाउस के दौरान संभावित खरीदारों और निवेशकों को परियोजना की विशेषताओं की जानकारी दी गई तथा सैंपल फ्लैट का भ्रमण कराया गया।