मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 15 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 22.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ

नाथ नगरी जलाभिषेक समिति की भव्य शोभायात्रा, बाबा मढ़ीनाथ मंदिर में हुआ विशाल रुद्राभिषेक

August 3, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। सावन के प्रथम सोमवार पर नाथ नगरी बरेली जलाभिषेक समिति के तत्वावधान में विशाल रुद्राभिषेक कार्यक्रम के चौथे चरण का आयोजन बाबा मढ़ीनाथ मंदिर में श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर सेठ गिरधारी लाल मंदिर, श्यामगंज से भव्य जलाभिषेक शोभायात्रा निकाली गई, जो निर्धारित मार्गों से होते हुए बाबा मढ़ीनाथ मंदिर पहुंची। श्रद्धालुओं ने गंगाजल से भगवान शिव का जलाभिषेक कर लोककल्याण और पर्यावरण संरक्षण की कामना की।
यात्रा से पूर्व समिति के महामंत्री आशुतोष अग्रवाल के निर्देशन में गणेश पूजन एवं नाथ नगरी चालीसा का पाठ कराया गया। श्रद्धालुओं को सातों नाथ मंदिरों के प्रति आस्था का संकल्प दिलाया गया। शोभायात्रा में सिंहासन पर त्रिकालदर्शी स्वरूप में भगवान भोलेनाथ की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। “बम-बम भोले”, “हर-हर महादेव” और “ॐ नमः शिवाय” के जयघोषों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
शोभायात्रा सेठ गिरधारी लाल मंदिर से साहू गोपीनाथ, सिकलापुर, रोडवेज, सिविल लाइंस, हनुमान मंदिर, चौपला रोड होते हुए बाबा मढ़ीनाथ मंदिर पहुंची। यात्रा के दौरान डमरू दल, शंखनाद और भजनों ने माहौल को शिवमय बना दिया। मार्ग में मां गंगा बचाओ वेलफेयर सोसायटी, मानव सेवा समिति, पटवा कल्याण समिति और हिंदू समाज कल्याण समिति ने पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया। पंडित आशुतोष शर्मा ने महामृत्युंजय मंत्रोच्चार के साथ रुद्राभिषेक एवं शिवलिंग का भव्य श्रृंगार कराया।
समिति के मीडिया प्रभारी मनोज देवल ने बताया कि कार्यक्रम के पांचवें चरण का आयोजन 10 अगस्त को बाबा तमेश्वरनाथ मंदिर में विशाल सामूहिक रुद्राभिषेक के रूप में किया जाएगा।
इस अवसर पर ब्रजवासी लाल अग्रवाल, पवन कुमार सक्सेना, आशुतोष अग्रवाल, कपिल गुप्ता, जितेंद्र, सतीश अनुप अग्रवाल, मनोज देवल, पंकज देवल, शोभित अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, रितेश अग्रवाल, धर्मेश अग्रवाल, धर्मार्थ सक्सेना, विवेक श्रीवास्तव, राकेश अग्रवाल, अनुराग शर्मा, लालमन दास, योगेश सक्सेना, अरविंद पांडेय, आशुतोष शर्मा, तुषार गुप्ता, संजय अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में शिवभक्त उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights