समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत बिसौली ग्रामीण मंडल में श्रद्धा और उत्साह के साथ निकली पावन कलश वंदन यात्रा
बदायूँ :- संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा संचालित समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद बदायूँ में पावन कलश वंदन यात्रा का क्रम निरंतर जारी है। सोमवार को यह यात्रा बिसौली ग्रामीण मंडल पहुँची, जहाँ वाराणसी के सीर गोवर्धनपुर स्थित संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की पावन जन्मस्थली से लाई गई पवित्र माटी से युक्त कलश का श्रद्धाभाव से वंदन किया गया।इसी क्रम में मंडल के विभिन्न मंदिरों पर यात्रा का पुष्प वर्षा, ढोल-नगाड़ों और जयघोष के साथ आत्मीय स्वागत किया गया। यात्रा के दौरान संत रविदास महाराज के जीवन, उनके समरसता के संदेश तथा सामाजिक समानता के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने। यात्रा मंदिरों के साथ-साथ दलित बस्तियों में भी पहुँची, जहाँ स्थानीय नागरिकों ने श्रद्धापूर्वक कलश वंदन कर सामाजिक सद्भाव का संकल्प लिया। पावन कलश वंदन यात्रा प्रातः 10:00 बजे प्राचीन शिव मंदिर, हथसा पहुँची। इसके उपरांत शिव मंदिर पनौड़ी, देवी मंदिर अतरपुरा, कालसेन बाबा मंदिर रहेड़ी तथा देवस्थान ढके वाले महाराज पर श्रद्धालुओं ने कलश का विधिवत पूजन एवं वंदन किया।वजीरगंज ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कुंवर शिवम प्रताप सिंह ने कहा संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज ने अपने जीवन से समाज को समानता, सद्भाव और मानव सेवा की प्रेरणा दी। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही समरस और सशक्त भारत का निर्माण संभव है।ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमित पाठक ने कहा समरसता संकल्प अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़ने का जनआंदोलन है। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के आदर्श आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं और उनके संदेश को जन-जन तक पहुँचाना हम सभी का दायित्व है।यात्रा में पूर्व जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश वार्ष्णेय, जिला उपाध्यक्ष संदीप चौहान, मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, सनवीर पाल, सुमित सिंह, शैलेंश शर्मा, विनोद पराशर, आशीष सिंह, अम्बुज सिंह, सोहित सिंह तथा प्रत्येक स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, स्थानीय नागरिक और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।















































































