मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 15 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 22.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ

अखिल समाज सेवा दल ट्रस्ट की प्रदेश बैठक सम्पन्न, नशा मुक्ति व महिला सशक्तिकरण पर बनी रणनीति

August 3, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। अखिल समाज सेवा दल ट्रस्ट की उत्तर प्रदेश इकाई द्वारा मंगलवार को कार्यकर्ताओं का विशेष परिचय सम्मेलन एवं राष्ट्रीय व प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के विस्तार, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, समाज सेवा तथा केंद्र सरकार के नशा मुक्ति अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए व्यापक रणनीति तैयार की गई।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनंत कुमार गुप्ता (रीवा, मध्य प्रदेश) ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए समाज सेवा के कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने का आह्वान किया। वहीं राष्ट्रीय मुख्य मार्गदर्शक एवं वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. ममता नौगरिया (बदायूँ) ने सभी पदाधिकारियों को संस्था की आईडी पहनाकर सम्मानित किया।बैठक में संस्था की संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष वर्षा नायक का संदेश भी पढ़कर सुनाया गया। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति संगठित होकर राष्ट्रहित में बड़े स्तर पर सेवा कार्य कर सकती है तथा सभी उत्तर प्रदेश कार्यकर्ताओं को उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया।बैठक में राष्ट्रीय मुख्य सलाहकार डॉ. यशवंत भंडारी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रो. सरला चक्रवर्ती, राष्ट्रीय सलाहकार डॉ. शुभ्रा महेश्वरी, उत्तर प्रदेश प्रभारी दीप्ति गुप्ता, प्रदेश महासचिव डॉ. निशी अवस्थी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रमिला गुप्ता, मुख्य सलाहकार मधु अग्रवाल सहित डॉ. प्रतिभा गुप्ता, डॉ. प्रतिभा मिश्रा, डॉ. इंदु शर्मा, डॉ. उमा सिंह, महिषा सिंह, सुमन लता, नेहा गुप्ता एवं संगीता महेश्वरी सहित अनेक पदाधिकारी एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान राष्ट्रीय महासचिव विनोद कुमार नायक (जयपुर) के ऑनलाइन मार्गदर्शन की भी सराहना की गई। उपस्थित महिला पदाधिकारियों ने उनके सहयोग एवं संगठन के प्रति समर्पण की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर केंद्र सरकार के नशा मुक्ति आंदोलन पर भी विस्तार से चर्चा हुई। सभी महिला पदाधिकारियों ने अपने-अपने गांवों में महिलाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने, परिवारों को नशा मुक्त बनाने तथा जरूरतमंदों को सरकारी अस्पतालों एवं नशा मुक्ति केंद्रों तक पहुंचाने में सहयोग देने का संकल्प लिया।बैठक के अंत में महिला सशक्तिकरण, शिक्षा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में मिलकर कार्य करने का निर्णय लिया गया तथा संस्था की संस्थापक वर्षा नायक एवं राष्ट्रीय महासचिव विनोद कुमार नायक के प्रति सभी पदाधिकारियों ने आभार व्यक्त किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights