मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 15 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 24.7 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
व्यापार

अवैध वसूली के विरोध में ट्रांसपोर्ट यूनियन की बैठक, खनन अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप

August 2, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। उत्तर प्रदेश ट्रांसपोर्ट यूनियन की महानगर इकाई की आवश्यक बैठक नरकुलागंज स्थित कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष रामकृष्ण शुक्ला की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में पदाधिकारियों ने मंडलीय खनन अधिकारी एवं जिला खनन अधिकारी पर ट्रांसपोर्टरों के उत्पीड़न और कथित अवैध वसूली के आरोप लगाते हुए विरोध जताया।
महानगर अध्यक्ष रामकृष्ण शुक्ला ने कहा कि प्रदेश सरकार अवैध खनन पर सख्ती बरत रही है, लेकिन बरेली में उत्तराखंड से आने वाले ट्रकों से आईएसटीपी (खनन शुल्क) की रसीद कटवाने के बजाय कथित रूप से प्रति ट्रक ₹5 हजार सुविधा शुल्क देने का दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे ईमानदारी से कारोबार करने वाले ट्रांसपोर्टरों का उत्पीड़न हो रहा है और उनका व्यापार प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि यूनियन इस मामले की शिकायत जिलाधिकारी, मंडलायुक्त तथा मुख्यमंत्री से करेगी।
महामंत्री दीपक द्विवेदी और कोषाध्यक्ष सरदार प्रभजीत सिंह ने कहा कि उत्तराखंड से आने वाले सभी रेता-बजरी के ट्रकों को आईएसटीपी की वैध रसीद के साथ ही संचालन करना चाहिए। यदि खनन विभाग द्वारा किसी प्रकार का उत्पीड़न या अवैध वसूली की जाती है तो इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से की जाएगी।
बैठक में प्रदीप सक्सेना, सोनू मौर्य, हेमंत, सुमित रघुवंशी, अनिल राजपूत, रामाशंकर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights