उझानी। भारतीय किसान यूनियन चढूनी ने आपात बैठक बुलाकर शिव भक्तों की सुविधा के लिए जिलाधिकारी को चार सूत्रीय ज्ञापन भेजा।भारतीय किसान यूनियन चढूनी के प्रदेश सचिव आसिम उमर के आवास पर संगठन के पदाधिकारियों ने आपात बैठक कर शिव भक्तों की सुविधा के लिए चर्चा की।प्रदेश सचिव आसिम उमर ने कहा उझानी नगर में मंडी समिति से कल्याण सिंह चौक तक सड़क का चौड़ीकरण काफी धीमी गति से चल रहा है। कई नागरिक चोटिल हो चुके हैं कई की जान भी जा चुकी है। ये माह सावन माह का है इस मार्ग से प्रत्येक वर्ष लाखों शिव भक्त गुज़रते हैं। शिव भक्तों के साथ किसी भी प्रकार की कोई अनहोनी न हो प्रशासन को तत्काल संज्ञान लेते हुए मार्ग दुरुस्त कराना होगा। साथ ही इसी मार्ग पर विद्युत की जर्जर लाइनों को भी ठीक करना होगा। ज़िला प्रभारी कृष्ण अवतार शाक्य ने चर्चा करते हुए कहा पूरा नगर अतिक्रमण की चपेट में है ऐसी स्थिति में लाखों शिवभक्तों को मार्ग से निकलना प्रशासन के लिए बहुत बड़ी परीक्षा होगी। प्रशासन को कावरियों की सुविधा के लिए तत्काल अतिक्रमण हटाना होगा। ब्लॉक उपाध्यक्ष भगवान दास ने कहा मुख्य बाजार में बड़े वाहनों की जब तक नो एंट्री नहीं होगी तब तक जाम से मुक्ति नहीं मिलेगी। डाक कांवर वाले शिव भक्त जाम की चपेट में रहेंगे।इस मौके पर भाकियू चढूनी के राकेश शर्मा, राजेश मथुरिया, साजिद सैफी नगर उपाध्यक्ष, धर्मवीर, आदि लोग उपस्थित रहे।