बदायूं। जनसुनवाई को प्रभावी एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से शनिवार को समाधान दिवस के अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) डॉ. ह्रदेश कठेरिया ने थाना मुजरिया एवं थाना बिल्सी पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का विधिक, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एएसपी ग्रामीण ने अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक जनशिकायत की गंभीरता से जांच कर त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई की जाए, जिससे आमजन को समय पर न्याय मिल सके। उन्होंने समाधान दिवस रजिस्टर का भी निरीक्षण किया और अभिलेखों को अद्यतन रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इस अवसर पर थाना मुजरिया के प्रभारी निरीक्षक विदेश कुमार शर्मा, थाना बिल्सी के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।