मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 15 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

भुता पुलिस ने अवैध असलहों और कारतूस के साथ तीन आरोपियों को पकड़ा

October 15, 2026By admin0 comments
👁 6.4K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। थाना भुता पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग और गश्त के दौरान तीन आरोपियों को अवैध असलहों और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक पौनिया, दो तमंचे और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। तीनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज कर कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार, 14 अक्टूबर को उपनिरीक्षक देवेंद्र सारस्वत, कांस्टेबल अजय कुमार और रिजर्व कांस्टेबल हर्ष कुमार गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम मटकापुर से भुता की ओर आने वाले रास्ते पर अरुन कुमार (30) निवासी ग्राम बीजामऊ, थाना हाफिजगंज को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 315 बोर की एक अवैध पौनिया और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया। दूसरी कार्रवाई में पुलिस टीम ने ग्राम गुलड़िया जगत से ग्राम अहिरौला जाने वाले मार्ग पर नाले की पुलिया के पास क्रिश राठौर (19) निवासी ग्राम डोहरिया, थाना बिथरी चैनपुर को गिरफ्तार किया। उसके पास से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस मिला। इस संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं, तीसरी कार्रवाई में उपनिरीक्षक रामवीर राठी की टीम ने महमूदापुर रोड से रितिक (24) निवासी ग्राम बीजामऊ, थाना हाफिजगंज को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 12 बोर का एक अवैध तमंचा और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए। इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights