बदायूं,। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए इनरव्हील क्लब बदायूं द्वारा 11 अगस्त को विद्या नगर कॉलोनी में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में क्लब की अध्यक्ष रागिनी रस्तोगी, सचिव पूजा रस्तोगी एवं क्लब की सदस्याओं ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण किया तथा सभी उपस्थित लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।इस अवसर पर रागिनी जी ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। स्वच्छ पर्यावरण, शुद्ध वायु तथा आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधे लगाकर उनका संरक्षण करना चाहिए।कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और समाज को हरियाली बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।