मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 16 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 24.7 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बारिश ने खोली नगर निगम की पोल कलेक्ट्रेट से कॉलोनियों तक पानी ही पानी

July 10, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली । बरेली में हुई बारिश ने नगर निगम के जल निकासी के दावों की पोल खोलकर रख दी। चार दिन की भीषण गर्मी के बाद बारिश ने लोगों को राहत तो दी, लेकिन शहर के कई इलाकों में जलभराव ने आम जनजीवन को प्रभावित कर दिया।
सबसे चौंकाने वाली तस्वीरें कलेक्ट्रेट परिसर से सामने आईं, जहां लगभग एक फुट तक पानी भर गया। सरकारी काम से पहुंची महिलाओं और अन्य लोगों को पानी के बीच होकर गुजरने के लिए मजबूर होना पड़ा।वहीं जगतपुर क्षेत्र, हजियापुर, बिहारीपुर, सुभाषनगर , बंशी नगला, किला क्षेत्र और संजय नगर समेत कई मोहल्लों में सड़कों पर पानी भरने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।कई जगह नालियां उफान पर दिखीं और जल निकासी व्यवस्था पूरी तरह चरमराती नजर आई।बारिश के बाद शहर की कई सड़कें तालाब जैसी दिखाई दीं, जिससे वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।दूसरी ओर, लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। उनका कहना है कि इस बारिश से धान और अन्य खरीफ फसलों को बड़ा फायदा मिलेगा।अब सवाल यह है कि हर बारिश में जलभराव की समस्या आखिर कब खत्म होगी और जिम्मेदार विभाग इससे निपटने के लिए क्या ठोस कदम उठाएगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights