मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 16 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 23.9 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
अभाविप की रुहेलखंड विश्वविद्यालय इकाई का गठन, पुष्पेंद्र कठेरिया अध्यक्ष एवं शौर्य शुक्ला बने इकाई मंत्रीत्योहारों को लेकर बदायूं में पुलिस-प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसएसपी ने भारी पुलिस बल के साथ किया पैदल रूट मार्चपूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने फीता काटकर किया मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम बरात का उद्घाटनग्राम कैली में 500 मीटर सड़क निर्माण कार्य का नगर विधायक महेश गुप्ता ने किया शिलान्यासश्री त्रिवटीनाथ मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव और गोवर्धन लीला का किया वर्णनछात्रवृत्ति फॉर्म जमा करने के लिए लंबी कतारों की समस्या पर अभाविप ने किया प्राचार्य का घेराव, चार अतिरिक्त बायोमैट्रिक मशीनें लगाने का निर्णय
Uttar Pradesh

छात्रवृत्ति फॉर्म जमा करने के लिए लंबी कतारों की समस्या पर अभाविप ने किया प्राचार्य का घेराव, चार अतिरिक्त बायोमैट्रिक मशीनें लगाने का निर्णय

October 16, 2026By admin0 comments
👁 7K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की बरेली कॉलेज इकाई द्वारा छात्रवृत्ति के फॉर्म जमा करने के दौरान विद्यार्थियों को प्रतिदिन लंबी कतारों में लगने से हो रही परेशानी के विरोध में आज कॉलेज के प्राचार्य का घेराव किया गया। इस दौरान अभाविप कार्यकर्ताओं ने विद्यार्थियों को हो रही असुविधा से अवगत कराते हुए समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की।
घेराव का नेतृत्व कॉलेज इकाई अध्यक्ष सत्यम गुर्जर ने किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि छात्रवृत्ति फॉर्म जमा करने के लिए विद्यार्थियों को प्रतिदिन लंबा इंतजार करना पड़ रहा है, जिससे उनका बहुमूल्य समय नष्ट हो रहा है और उन्हें अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बायोमैट्रिक प्रक्रिया को सुचारु एवं तेज करने की आवश्यकता है।
अभाविप कार्यकर्ताओं द्वारा समस्या को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद कॉलेज प्राचार्य ने तत्काल चार अतिरिक्त बायोमैट्रिक मशीनें बढ़ाने का निर्णय लिया, जिससे विद्यार्थियों को राहत मिलने तथा लंबी कतारों की समस्या कम होने की उम्मीद है।
अभाविप ने कहा कि विद्यार्थी हितों से जुड़े विषयों पर परिषद सदैव सजग रहती है और विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास करती रहेगी।
इस दौरान महानगर सहमंत्री कुनाल मिश्रा, महानगर सोशल मीडिया संयोजक हर्षित चौधरी, कार्तिक पांडे, लक्की शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights